Alyssa Healy Hints ODI Retirement: ऑस्ट्रेलिया को वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया से करारी हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रन बनाए और भारतीय महिला टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होने वाला था. जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अब वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट और टीम में बड़े बदलाव के हिंट दिए हैं.
वनडे से रिटायर होंगी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान?
सेमीफाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से इंटरव्यू में 2029 के वर्ल्ड कप के प्लान के बारे में पूछा गया. एलिसा हीली ने बताया कि वो अगले वनडे वर्ल्ड कप तक नहीं रहेंगी. उन्होंने हिंट दिया कि वो जल्द ही वनडे से रिटायरमेंट लेंगी. उन्होंने कहा, ‘मैं वहां नहीं रहूंगी. यही अगली साइकिल की खूबसूरती है. हम देखेंगे कि आगे क्या होता है. अगले साल के मध्य में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है और ये हमारी टीम के लिए काफी रोचक रहेगा. हालांकि, मुझे लगता है कि हमारा वनडे क्रिकेट एक बार फिर थोड़ा बदलने वाला है.’
ये भी पढ़ें:- Women’s World Cup में भारत की जीत में सामने आया रोहित शर्मा का कनेक्शन, सेमीफाइनल के बाद वीडियो वायरल
टीम इंडिया के खिलाफ हार पर जताई निराशा
मैच के बाद इंटरव्यू में एलिसा हीली ने ऑस्ट्रेलिया की सेमीफाइनल में हार पर निराशा जताई. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर किसी ने इस टूर्नामेंट में शानदार तरीके से अपना योगदान दिया. इसी वजह से अभी यहां पर खड़ा रहना थोड़ा निराशाजनक है. हमने काफी मेहनत की और प्रेशर बनाया. हमने मौके तैयार किए लेकिन इनका फायदा उठाने में असफल रहे.’
2025 के वुमेंस वर्ल्ड कप में एलिसा हीली का प्रदर्शन
एलिसा हीली के लिए 2025 का वुमेंस वर्ल्ड कप काफी शानदार साबित हुआ. चोट के कारण वो तीन मैचों से बाहर रहीं. उन्होंने 5 मैचों में 299 रन बनाए और 74.75 के औसत से बल्लेबाजी की. इसी बीच उनका स्ट्राइक रेट 125.10 का रहा. बता दें कि टूर्नामेंट में उन्होंने कुल 50 बाउंड्री लगाई, जिसमें 47 चौके और 3 छक्के थे. हीली के लिए अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप बल्ले से यादगार साबित हुआ है.
ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: सेमीफाइनल में लगा रिकॉर्ड का अंबार, टीम इंडिया ने ऐसे रचा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines