India Women vs Australia Women Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को हराया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत से ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान एलिसा हीली भी काफी खुश दिखी।
जब टीम इंडिया इस मैच को जीतने के बाद ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक करा रही थी तब टीम इंडिया की तस्वीर क्लिक करने से एलिसा हीली खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपने पर्सनल कैमरे से टीम इंडिया की तस्वीर ली।
एलिसा हीली का टीम इंडिया की तस्वीर क्लिक करना अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एलिसा हीली की ये तस्वीरें देखकर क्रिकेट फैंस उनकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। कई यूजर्स इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करके इसको फोटो ऑफ द डे बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- INDW vs AUSW: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में पहली बार हराया
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 261 रन बनाए थे। जिसके बाद भारतीय टीम के सामने जीत के लिए महज 75 रनों का लक्ष्य था। 75 रनों के आसान से लक्ष्य को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा नाबाद 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जेमिमा 12 रन बनाकर नाबाद रही। वहीं रिचा घोष ने 13 और शैफाली वर्मा ने 4 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए किम ग्राथ और गार्डनर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
स्नेह राणा रही प्लेयर ऑफ द मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम की गेंदबाज स्नेह राणा ने कमाल की गेंदबाजी करके जीत में अहम भूमिका निभाई। स्नेह राणा ने पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट और दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। दोनों पारी में कुल मिलाकर स्नेह राणा ने 7 विकेट अपने नाम किए। स्नेह राणा को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines