नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने खुलासा किया है कि वे पार्किंसंस डिजीज से जूझ रहे हैं। इससे चलने-फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जुलाई में 68 साल की उम्र को पार करने वाले बॉर्डर को 2016 में पार्किंसंस का पता चला था। उन्होंने कहा- मैं न्यूरोसर्जन के पास गया और उन्होंने सीधे कहा- मुझे आपको बताते हुए खेद है, लेकिन आपको पार्किंसंस हो गया है।
अगर मैं 80 साल का हो गया, तो यह एक चमत्कार होगा
उन्होंने कहा- मैं नहीं चाहता था कि लोग मेरे लिए खेद महसूस करें। लोग परवाह करते हैं या नहीं, आप नहीं जानते, लेकिन मुझे पता है कि एक दिन ऐसा आएगा जब लोग नोटिस करेंगे। मुझे लग रहा है कि मैं अन्य लोगों से काफी बेहतर हूं। फिलहाल मैं डरा हुआ नहीं हूं, निकट भविष्य को लेकर भी नहीं। मैं 68 साल का हूं। अगर मैं 80 साल का हो गया, तो यह एक चमत्कार होगा।
टेस्ट में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
बॉर्डर ने आगे कहा- मेरे एक डॉक्टर से मैंने कहा कि अगर मैं 80 साल का हो जाऊं, तो यह एक चमत्कार होगा। बॉर्डर ने 1979 और 1994 के बीच 156 टेस्ट खेले। उनमें से 93 कप्तान के रूप में थे। वह टेस्ट में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 1987 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई और 273 एकदिवसीय मैच खेले। रिटायरमेंट के बाद से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता और कमेंटेटर के रूप में काम किया है। बॉर्डर ने कहा, “किसी भी तरह से मैं 100 और नहीं बना पाऊंगा, यह निश्चित है।”
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
6 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines