---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने किया अपनी बीमारी का खुलासा

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने खुलासा किया है कि वे पार्किंसंस डिजीज से जूझ रहे हैं। इससे चलने-फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जुलाई में 68 साल की उम्र को पार करने वाले बॉर्डर को 2016 में पार्किंसंस का पता चला था। उन्होंने कहा- मैं न्यूरोसर्जन के पास गया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने खुलासा किया है कि वे पार्किंसंस डिजीज से जूझ रहे हैं। इससे चलने-फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जुलाई में 68 साल की उम्र को पार करने वाले बॉर्डर को 2016 में पार्किंसंस का पता चला था। उन्होंने कहा- मैं न्यूरोसर्जन के पास गया और उन्होंने सीधे कहा- मुझे आपको बताते हुए खेद है, लेकिन आपको पार्किंसंस हो गया है।

अगर मैं 80 साल का हो गया, तो यह एक चमत्कार होगा

उन्होंने कहा- मैं नहीं चाहता था कि लोग मेरे लिए खेद महसूस करें। लोग परवाह करते हैं या नहीं, आप नहीं जानते, लेकिन मुझे पता है कि एक दिन ऐसा आएगा जब लोग नोटिस करेंगे। मुझे लग रहा है कि मैं अन्य लोगों से काफी बेहतर हूं। फिलहाल मैं डरा हुआ नहीं हूं, निकट भविष्य को लेकर भी नहीं। मैं 68 साल का हूं। अगर मैं 80 साल का हो गया, तो यह एक चमत्कार होगा।

---विज्ञापन---

टेस्ट में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

बॉर्डर ने आगे कहा- मेरे एक डॉक्टर से मैंने कहा कि अगर मैं 80 साल का हो जाऊं, तो यह एक चमत्कार होगा। बॉर्डर ने 1979 और 1994 के बीच 156 टेस्ट खेले। उनमें से 93 कप्तान के रूप में थे। वह टेस्ट में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 1987 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई और 273 एकदिवसीय मैच खेले। रिटायरमेंट के बाद से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता और कमेंटेटर के रूप में काम किया है। बॉर्डर ने कहा, “किसी भी तरह से मैं 100 और नहीं बना पाऊंगा, यह निश्चित है।”

First published on: Jun 30, 2023 08:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola