IND vs SL: टीम इंडिया को आज श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक टी-20 मुकाबला खेलना है, इसके बाद टीम वनडे सीरीज खेलेगी। जिसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सीरीज खेलना है। बताया जा रहा है कि टेस्ट सीरीज तक एक दिग्गज ऑलराउंडर भी टीम में वापसी कर लेगा, इस बात के संकेत टीम इंडिया के एक दिग्गज स्पिनर ने दिए हैं।
रवींद्र जडेजा करेंगे वापसी
टीम इंडिया के स्टॉर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट से ऊबर चुके हैं और अब फिट होने की तैयारियों में जुटे हैं, बताया जा रहा है कि जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज तक फिट हो सकते हैं, बता दें कि रवींद्र जडेजा को सितंबर 2022 में चोट लगी थी, जिसके चलते वह टी-20 विश्वकप से भी बाहर हो गए थे, लेकिन अब जडेजा फिट होने में लगे हैं।
और पढ़िए–IND vs SL: 9 गेंद बाद शुभमन गिल का तूफान, खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें वीडियो
अश्विन ने दिए वापसी के संकेत
रवींद्र जडेजा पिछले कुछ समय से नेशनल क्रिकेट अकादमी में लगातार तैयारियां कर रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी कर सके। रवींद्र जडेजा की वापसी पर उनके जोड़ीदार आर अश्विन ने भी संकेत दिए हैं।
आर अश्विन का कहना है कि भारत में होने वाली घरेलू सीरीज में भी जडेजा खेलेंगे, ऐसे में उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ही फिट होकर टीम इंडिया में वापसी करेंगे। अश्विन ने एक मीडिया समूह से बात करते हुए कहा कि अश्विन ने कहा कि वह खुद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए तैयारियां कर रहे हैं, पिछले कुछ महीनों में मैने बहुत मेहनत की है, ऐसे में जडेजा भी वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
औरपढ़िए– IPL के बाद अब ICC ODI विश्व कप भी नहीं खेल पाएंगे पंत! इन बड़े दौरों से भी रहेंगे बाहर
फरवरी में है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है, ऐसे में जडेजा घरेलू क्रिकेट के माध्यम से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं, बताया जा रहा है कि जडेजा फिट है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर बीसीसीआई ने भी जल्द बाजी नहीं की है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Adipex)
संबंधित खबरें
अर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
5 mins agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
10 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
10 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
56 mins agoएज फ्रॉड मामले में नया खुलासा, टेस्ट रिपोर्ट पर BCCI ने शुरू की जांच!
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
1 hr agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
1 hr agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines