Abu Dhabi T10: अबुधाबी टी10 लीग में दुनियाभर के क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ आईपीएल 2024 ऑक्शन की भी तैयारी चल रही है, जिससे पहले आईपीएल टीमें ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
उनमे से कई खिलाड़ी अब अलग-अलग लीग में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अबुधाबी टी10 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद टीम द्वारा रिलीज किए गए गेंदबाज अकील हुसैन का जलवा देखने को मिला। अकील ने महज 6 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: पूरी सीरीज से बाहर स्टार खिलाड़ी, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
पहले क्वालीफायर मैच में दिखा अकील का जलवा
अबुधाबी टी10 लीग में पहला क्वालीफायर मैच सैम्प आर्मी और न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 121 रन बनाए। न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 28 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।
https://twitter.com/Imtiyajrizwann/status/1733128756334899471
इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े। 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैम्प आर्मी की पूरी टीम 9 विकेट खोकर 90 रन ही बना पाई। न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए अकील हुसैन ने अकेले 5 विकेट झटके। अकील ने मैच में 2 ओवर गेंदबाजी की और महज 6 रन ही खर्च किए।
वेस्टइंडीज के अकील हुसैन ने आईपीएल में सनराइजर्स की तरफ से महज एक ही मैच खेला है, जिसमे उनके नाम 24 रन देकर एक विकेट है।। जिसके बाद अब नए सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको रिलीज कर दिया।
वेस्टइंडीज के लिए अकील वनडे और टी20 क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देते है। अभी तक उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 38 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 57 विकेट अपने नाम किए है। इसके अलावा उन्होंने 39 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31 विकेट हासिल किए है।
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी
अकील हुसैन, आदिल रशीद, हैरी ब्रूक, कार्तिक त्यागी, समर्थ व्यास, विवरांत शर्मा। इसके अलावा एक खिलाड़ी मयंक डागर को टीम ने ट्रेड किया है।
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
35 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines