Akash Singh And Kartik Sharma Celebrates In Style: आईपीएल में कई बार ऐसा होता है जब मैच में हार-जीत ज्यादा जश्न मनाने का तरीका सुर्खियों में आ जाता है, ऐसा ही कुछ लखनऊ सुपरजायंट्स के होम ग्राउंड में देखने को मिला जब एलएसजी के गेंदबाज आकाश सिंह और सीएसके के बैटर कार्तिक शर्मा ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया.
कार्तिक ने होठों पर रखी उंगली
चेन्नई सुपर किंग्स के यंग बैच कार्तिक शर्मा ने शुक्रवार 15 मई को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में एक शानदार अर्धशतक लगाने के बाद एक शांत इशारा किया. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मोहम्मद शमी की गेंद पर एक जबरदस्त छक्का लगाकर 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और उसके बाद अपनी उंगली अपने होंठों पर रख ली.
शानदार फिफ्टी
कार्तिक ने सीएसके की पारी के 15वें ओवर में ये अचीवमेंट हासिल की. शमी ने ऑफ-साइड से बाहर, फुलर लेंथ की गेंद फेंकी, और कार्तिक ने उस जगह का फायदा उठाते हुए गेंद को ‘इनसाइड-आउट’ शॉट के जरिए कवर के ऊपर से छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया. गेंद सीधे दर्शकों के बीच जा गिरी, और कार्तिक ने अपना हेलमेट उतारकर वो ‘खामोशी वाला इशारा’ किया. इसके बाद इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सुपर किंग्स के डगआउट की तरफ टीम का लोगो दिखाया.
काम आया CSK का भरोसा
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ये कार्तिक शर्मा का दूसरा अर्धशतक था. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल ऑक्शन 2026 में इस खिलाड़ी को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. 9 पारियों में 244 रन बनाकर, वो अपने पहले ही सीजन में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
आकाश ने दिखाई थी पर्ची
कार्तिक से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के गेंदबाज आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ को आउट करने पर्ची सेलीब्रेशन किया, उस कागज पर लिखा था, ‘अक्की ऑन फायर, आकाश जानता है कि टी20 मुकाबले में विकेट कैसे लिए जाते हैं.’ इसके बाद आकाश ने संजू सैमसन और उर्विल पटेल को भी अपना शिकार बनाया था.
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
37 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
47 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines