Akash deep Injury: लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है। ऋषभ पंत की इंजरी से पहले ही भारतीय खेमा परेशान है। अब आकाशदीप भी टेस्ट के चौथे दिन चोटिल हो गए हैं। आकाश को लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया। आकाश टेस्ट मैच के अहम दिन बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं और उन्होंने हैरी ब्रूक का बड़ा विकेट भी अपने नाम किया। आकाश की इंजरी कितनी गंभीर है यह अभी नहीं पता चल सका है, लेकिन यह खबर भारतीय खेमे के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। पंत पहले से ही इंजर्ड हैं और उनकी जगह पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ध्रुव जुरैल संभाल रहे हैं।
एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल
ऋषभ पंत की इजंरी से परेशान भारतीय खेमे के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। टीम के अहम तेज गेंदबाज आकाशदीप चोटिल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, आकाशदीप ने लंगड़ाते हुए मैदान छोड़ दिया है और वह ड्रेसिंग रूम लौट गए हैं। आकाश को बाउंड्री लाइन पर भी फिजियो के साथ बातचीत करते हुए देखा गया और वह दर्द में दिखाई दिए।
चौथे दिन पहले सेशन में आकाश ने अच्छी गेंदबाजी की और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। एजबेस्टन टेस्ट में आकाश टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड साबित हुए थे और उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट अपनी झोली में डाले थे। हालांकि, आकाश की इंजरी कितनी गंभीर है इसका अभी पता नहीं लग सका है।
पंत पहले से हैं चोटिल
आकाशदीप से पहले ऋषभ पंत चोटिल हैं। विकेटकीपिंग करते हुए एक गेंद पंत के हाथ में आकर लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। पंत की जगह पर ध्रुव जुरैल ने पहली पारी में कीपिंग की थी और वह दूसरी इनिंग में भी कीपर की भूमिका निभा रहे हैं। भारत के लिहाज से अच्छी बात यह है कि पंत पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे थे। हालांकि, पंत को अभी मेडिकल टीम की निगरानी में ही रखा गया है।
संबंधित खबरें
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
42 mins agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
57 mins agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
1 hr agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 hr agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
2 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
2 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
2 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
3 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
4 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines