World Cup: वनडे विश्वकप का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही हो रहा है, ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस विश्वकप को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे, लिहाजा हिटमैन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। रोहित शर्मा को लेकर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया है कि इस बार विश्वकप में रोहित शर्मा कितने शतक लगाएंगे।
आकाश चोपड़ा ने रोहित के लिए भी भविष्यवाणी
दरअसल, कमेंटेटर और भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हिटमैन को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि रोहित शर्मा विश्वकप में अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे और हिटमैन का बल्ला विश्वकप में जमकर बोलेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार विश्वकप में रोहित के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। जिस पर वह खरे उतरेंगे।
तीन शतक लगाएंगे
आकाश चोपड़ा का कहना है कि रोहित शर्मा विश्वकप में तीन शतक जरूर लगाएंगे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर यह बात कही है। बता दें कि 2015 और 2019 के विश्वकप में भी रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। आकाश चोपड़ा ने कहा कि रोहित शर्मा को लेकर आप यह मान सकते हैं कि इस बार वह विश्वकप में विरोधियों को धोने वाले हैं।
एशिया कप की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया
बता दें कि फिलहाल टीम इंडिया एशिया कप की तैयारियों में जुट गई है। 2 सितंबर को भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यही से इंडिया के एशिया कप की शुरुआत होगी। फिलहाल भारतीय टीम एनसीए के कैंप अभ्यास में जुटी है। इसके बाद 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप की तैयारियों में टीम इंडिया जुटेगी।
ये भी देखें: Virat Kohli को खेलना चाहिए World Cup नंबर 4 पर, करीबी दोस्त ने कारण बताया, जीत का भी संयोग जुड़ा
संबंधित खबरें
संजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
22 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
31 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: ईशान किशन लौटे पवेलियन, भारत को लगा दूसरा झटका
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines