Ajit Agarkar’s 46th Birthday: भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर आज (4 दिसंबर 2023) अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अगरकर का जन्म आज ही के दिन साल 1977 में आर्थिक राजधानी मुंबई में हुआ था। क्रिकेट प्रेमी मैदान में उनके उम्दा खेल से तो अच्छी तरह से वाकिफ हैं, लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।
मैदान में धारदार गेंदबाजी करने वाले पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर का निजी जीवन भी बेहद दिलचस्प है। उनकी पत्नी का नाम फातिमा घडियाली है। अगरकर जहां हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते हैं। वहीं फातिमा मुस्लिम समुदाय से आती हैं।
यह भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप के बाद टी20 वर्ल्ड कप से भी होगी भारतीय खिलाड़ी की छुट्टी! अपना ही साथी बना सबसे बड़ा खतरा
भारतीय गेंदबाज ने अपने दोस्त की बहन से शादी किया है। पहली बार जब ये एक दूसरे के सामने आए तो पहली ही नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद उन्होंने ज्यादा देर नहीं कि और साल 2002 में हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया।
अगरकर ने जब फातिमा का हाथ थामा तब वह एक निजी कंपनी में मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत थीं। भारतीय क्रिकेटर के साले और उनके दोस्त का नाम मजहर घडियाली है। मौजूदा समय में क्यूट कपल्स का एक बेटा है, जिसका नाम राज है।
अगरकर और फातिमा ने जब एक दूसरे का हाथ थामा तो अलग-अलग धर्म की वजह से इन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, ज्यों-ज्यों समय आगे बढ़ा त्यों-त्यों सब कुछ सामान्य होता चला गया।
अगरकर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
अपने क्रिकेट करियर के दौरान अजीत अगरकर भारतीय टीम के लिए कुल 221 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 154 पारियों में 1855 रन निकले। अगरकर के नाम इंटनेशनल क्रिकेट में एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज है।
वहीं गेंदबाजी के दौरान वह इतने ही मुकाबलों की 237 पारियों में 349 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। अगरकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 58, वनडे में 288 और टी20 में फॉर्मेट में तीन विकेट दर्ज है।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
29 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines