Ajit Agarkar on Shami Statement: ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी नजरअंदाज किए जाने के बाद जब चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर से मोहम्मद शमी को लेकर सवाल पूछा गया था, तो उनका कहना था कि भारतीय तेज गेंदबाज पर कोई अपडेट नहीं है. आगरकर ने यह भी कहा था कि शमी को टीम में वापसी करने के लिए कुछ मैच खेलने होंगे. इसके बाद शमी ने आगरकर को करारा जवाब दिया था. शमी ने कहा था कि वह लगातार मैच खेल रहे हैं और प्रैक्टिस भी कर रहे हैं, मगर जब उन्हें मौका मिलेगा तभी तो वह मैच खेलेंगे. अब शमी के बयान पर आगरकर ने फिर जवाब दिया है.
शमी के बयान पर क्या बोले आगरकर?
भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने एनडीटीवी एक प्रोगाम में बातचीत करते हुए कहा, “अगर शमी मुझसे यह बात कहते तो मैं उन्हें जवाब देता. मेरे मतलब है कि अगर वह यहां होते, तो मैं उन्हें जवाब देता. मुझे स्पष्ट रूप से नहीं पता है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने क्या कहा है. अगर मैंने वो पढ़ा होता, तो मैं शमी को कॉल जरूर करता, लेकिन मेरा फोन सभी प्लेयर्स के लिए हमेशा खुला रहता है. पिछले कुछ महीनों में मेरी उनसे काफी बार बात हुई है. हालांकि, मैं आप लोगों को हेडलाइन नहीं देना चाहता हूं.”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट को लेकर ट्रैविस हेड का बड़ा बयान, वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर कह दी ये बात
‘पूरी तरह फिट नहीं थे शमी’
आगरकर ने आगे कहा, “वह भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. अगर मैंने कुछ कहा है कि तो यह मेरे और उनके बीच की बात है. हालांकि, इंग्लैंड जाने से पहले भी मैंने कहा था कि अगर वह फिट हैं, तो वह प्लेन में टीम के साथ जरूर जाएंगे. मगर वह फिट नहीं थे और हमारे घरेलू क्रिकेट की बस शुरुआत ही हो रही थी. हम देखेंगे कि वह कितने फिट हैं और उनकी फिटनेस कैसी है. इसका अंदाजा हमको कुछ मैचों में ही लग जाएगा. अगर वह अच्छी बॉलिंग करते हैं, तो आप क्यों नहीं शमी जैसे गेंदबाज को टीम में नहीं रखेंगे? हालांकि, पिछले छह से सात महीने में शमी पूरी तरह से फिट नहीं नजर आए हैं.”
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines