IND vs AFG: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आने वाले हैं. बीसीसीआई की तरफ से इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान भी कर दिया है. दोनों ही फॉर्मेट में टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं और उनकी अगुवाई में युवा टीम इंडिया में अफगानिस्तान के खिलाफ उतरेगी. हर किसी के मन में वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम था जिसकी टीम इंडिया में एंट्री को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी. हालांकि, उनको टीम इंडिया में अभी जगह नहीं मिल पाई है, ऐसा क्यों इसका जवाब चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की तरफ से दिया गया है.
वैभव सूर्यवंशी की क्यों नहीं बनी टीम इंडिया में जगह?
साल 2025 में अपनी बल्लेबाजी के दम पर पूरे क्रिकेट जगत में छाप छोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी साल 2026 में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं. इसके बाद भी उनकी टीम इंडिया में एंट्री नहीं हो पाई है.
टीम के ऐलान के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से भी इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन हम यशस्वी जायसवाल को नहीं भूल सकते हैं. जायसवाल ने भी उसी तरह का शानदार प्रदर्शन किया है. वैभव ने अच्छा प्रदर्शन किया है तो उनको इंडिया ए की टीम में जगह मिल चुकी है. उम्मीद करते हैं कि उसमें अच्छा खेल दिखाएंगे.”
IPL 2026 में वैभव की तूफानी बल्लेबाजी
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर आग उगल रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी करते हुए वो लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. अभी तक इस सीजन में खेले 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से 40.50 की औसत से 486 कन निकले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 234.78 का रहा है जो कि उम्दा है. हर किसी को उम्मीद है कि वो इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका-अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
ये भी पढ़िए- IND vs AFG: टीम इंडिया में हुई इन 4 युवा स्टार खिलाड़ियों की एंट्री, BCCI ने दिया शानदार प्रदर्शन का इनाम
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
7 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
54 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines