Ajit Agarkar: वेस्टइंडीज के भारत दौरे की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है. दोनों देशों के बीच वनडे और T20I सीरीज का आयोजन होना है. इसके लिए चयनकर्ता आज टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करने जा रहे हैं. कुछ बड़े खिलाड़ियों की वापसी पर फैंस की नजर है. अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर हैं और वेस्टइंडीज दौरे के लिए वह आखिरी बार टीम इंडिया के चयन की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. इसके बाद चीफ सिलेक्टर के पद से उनकी विदाई हो सकती है.
अजीत अगरकर की होगी छुट्टी?
अजीत अगरकर को BCCI ने 4 जुलाई 2023 को भारतीय सीनियर मेंस टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था. तीन साल से वह टीम इंडिया के स्क्वाड का चयन कर रहे हैं. बताया जा रहा था कि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक अजीत अगरकर का कार्यकाल अब खत्म हो सकता है. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के चयन के लिए आखिरी बार बैठक का हिस्सा बन सकते हैं.
बताया जा रहा है कि BCCI ने अब तक अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाने के कोई संकेत नहीं दिए हैं. इसके अलावा भारतीय क्रिकेट बोर्ड के किसी भी अधिकारी से अब तक इस सिलसिले में उनकी बैठक नहीं हुई है. इसका सीधा अर्थ है कि अजीत अगरकर का कार्यकाल अब आगे नहीं बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं वापसी, गंभीर-अगरकर देंगे टीम इंडिया में मौका?
कौन लेगा अजीत अगरकर की जगह?
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद वीवीएस लक्ष्मण को उनकी जगह लेने का बड़ा दावेदार बताया जा रहा है. लक्ष्मण पिछले कुछ सालों से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड के रूप में काम कर रहे हैं. इसके अलावा वह मुख्य कोच की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के अंतरिम कोच का किरदार भी निभाते हैं. उन्हें अब मेंस सीनियर टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है.
वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर नजर
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़े बदलाव की संभावना बेहद कम है. हालांकि, BCCI वनडे स्क्वाड में कुछ बड़े फेरबदल कर सकता है. श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल समेत कई बड़े खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान जापान में आयोजित एशियन गेम्स में व्यस्त होंगे. इसी वजह से कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. हार्दिक पांड्या की वापसी और रोहित शर्मा के सिलेक्शन पर भी मुख्य रूप से फोकस रहने वाला है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: तीसरे T20I में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिए प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
2 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
24 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
35 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
40 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Dainik Jagran
First published on:
Know More: Editorial Guidelines