Rohit Sharma-Ajit Agarkar: अजीत अगरकर का भारतीय सीनियर टीम के चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. तीन साल पहले उन्हें यह पद मिला था और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए उन्होंने आखिरी बार टीम इंडिया का चुनाव किया. अगरकर का कार्यकाल खत्म होना फैंस की नजरों में रोहित शर्मा के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है. हालांकि, अभी भी हिटमैन के लिए समस्याएं खत्म होने वाली नहीं हैं. फिटनेस के कारण अभी भी वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं.
रोहित शर्मा के फ्यूचर पर अभी भी सवाल
रोहित शर्मा का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं के पास शुरुआत में रोहित से आगे बढ़ने और नए खिलाड़ियों को मौका देने के कई कारण थे. उनकी राय थी कि रोहित की सबसे बेहतरीन पारियां बैटिंग फ्रेंडली पिचों पर आई हैं, मुश्किल परिस्थितियों में नहीं. उनके पिछले दो शतक तब आए, जब भारत ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार चुका था. रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि चयनकर्ताओं के अनुसार यशस्वी जायसवाल को 2027 के वर्ल्ड कप से पहले पर्याप्त समय चाहिए था.
रोहित शर्मा से आगे बढ़ने के पीछे फिटनेस भी बड़ी वजह बताई जा रही थी. रोहित अभी 39 साल के हैं और IPL 2026 के दौरान उन्हें चोट लगी थी. एक सोर्स ने कहा, ‘क्या रोहित एक रन को दो में बदल सकते हैं? अगले वनडे वर्ल्ड कप में अभी भी एक साल से अधिक समय है. इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वह अगले साल तक फिट रह पाएंगे. अगर वर्ल्ड कप के करीब वह चोटिल हो गए, तो यशस्वी जायसवाल बिना तैयारी के जाएंगे. फिटनेस की समस्या के कारण रोहित और विराट को लेकर चयनकर्ताओं के मन में सवाल है.’
ये भी पढ़ें:- जापान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव
रोहित शर्मा के लिए दिक्कतें नहीं हुई खत्म
अजीत अगरकर की विदाई के बाद हर कोई यह मानकर चल रहा है कि अब रोहित शर्मा का 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना तय हो गया है. हालांकि, अगले एक-डेढ़ साल में उन्हें न सिर्फ रन बनाने हैं, बल्कि अपनी फिटनेस भी साबित करनी है. अगर रोहित कहीं चोटिल हो गए, तो शायद चयनकर्ता उनसे आगे बढ़कर युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को प्राथमिकता दे सकते हैं. दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप में लगभग हर टीम 10 से अधिक मैच खेलेगी. इतने मैच लगातार खेलने के लिए पूरी तरह फिट रहना जरूरी है. इसी वजह से रोहित और विराट के लिए फिटनेस बेहद अहम हो जाती है.
ये भी पढ़ें:- जोश इंग्लिस ने दूसरा ODI शतक जड़कर रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट के एलीट क्लब में हुए शामिल
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
14 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
15 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
15 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Money Control
First published on:
Know More: Editorial Guidelines