Ajit Agarkar: वनडे विश्वकप 2023 से पहले बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकती है। चर्चा है कि इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर बना सकती है। हालांकि अब तक इस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
बीसीसीआई 30 जून को औपचारिक तौर पर मुख्य चयनकर्ता के साथ ही महिला टीम के लिए हेड कोच के नाम का भी ऐलान कर सकती है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए हाल में आवेदन मांगे थे, जिसकी अंतिम तारीख 30 जून है। इस पद के लिए क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) इस पद के लिए कुछ नामों की छंटनी कर 1 जुलाई को इंटरव्यू कर लेगी।
पहले सहवाग का नाम सामने आया था
अजित अगरकर से पहले इस पद के लिए पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) का नाम चल रहा था, लेकिन सहवाग ने यह कहकर इन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनसे किसी अधिकारी ने इस पद पर आवेदन के लिए नहीं कहा है। जिसके बाद अजित अगरकर का नाम सामने आया है, जिनके पास बतौर खिलाड़ी अच्छा अनुभव है और वह पहले दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनने की होगी जिम्मेदारी
अजित अगरकर को अगर जिम्मेदारी मिलती है तो उन्हें पद संभालते ही सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्वकप के लिए टीम चुननी होगी। आगामी एशिया कप और विश्वकप के लिए चुनी जाने वाली टीम पर पूरे देश की नजर है। कप्तान रोहित शर्मा मुंबई से आते हैं, अगर अगरकर चीफ सिलेक्टर बनेंगे तो इस जोड़ी पर सबकी नजर होगी।
अजित अगरकर का क्रिकेट करियर
अजित अगरकर का क्रिकेट करियर बढ़िया रहा है। उनके नाम 26 टेस्ट मैचों में 59 विकेट हैं। अजित अगरकर ने 191 वनडे मैचों में 288 विकेट निकाले हैं। आईपीएल के 42 मैचों में वह 29 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में एक शतक भी लगाया है।
फिलहाल फिलहाल शिवसुंदर दास के पास है भूमिका
आपको बता दें कि स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्हें टीम मैनेजमेंट की गोपनीय बातें बाहर कर दी थीं, लिहाजा उन्हें कार्यकाल पूरा किए बिना ही पद छोड़ना पड़ा। जिसके बाद से यह पद खाली है। फिलहाल शिवसुंदर दास कार्यवाहक तौर पर मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं।
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
3 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines