हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर बने अजीत अगरकर, इस टीम के साथ करेंगे काम

विज्ञापन
Ajit Agarkar Chief Selector

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज अजीत अगरकर को बीसीसीआई की वरिष्ठ पुरुष चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बोर्ड ने मंगलवार शाम इसका ऐलान किया। बीसीसीआई के अनुसार, सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा ​​और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने पुरुष चयन समिति में चयनकर्ता के पद के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया। तीन सदस्यीय सीएसी ने सर्वसम्मति से अजीत अगरकर की सिफारिश की है।

अजीत अगरकर के नाम सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड 

भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने 110 प्रथम श्रेणी, 270 लिस्ट ए और 62 टी20 मैच के अलावा 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20 में देश का प्रतिनिधित्व किया। पूर्व तेज गेंदबाज के रूप में वह 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित उद्घाटन टी20 विश्व कप में भारत की विजयी टीम का हिस्सा थे। उनके पास अभी भी वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 21 गेंद में बनाया था। उन्होंने लगभग एक दशक तक सबसे तेज 50 एकदिवसीय विकेट तक पहुंचने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अगरकर ने केवल 23 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की।

इस टीम के साथ करेंगे काम 

अपने खेल करियर के बाद उन्हें सीनियर मुंबई टीम के लिए मुख्य चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ कोचिंग की जिम्मेदारियां निभाईं। हालांकि वे कैपिटल्स से हट चुके हैं। समिति ने वरिष्ठता यानी टेस्ट मैचों की कुल संख्या के आधार पर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर की सिफारिश की। अजीत अगरकर अध्यक्ष के रूप में पुरुष चयन समिति में शामिल सदस्यों शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला, श्रीधरन शरथ के साथ काम करेंगे। अजीत अगरकर चेतन शर्मा की जगह लेंगे। पिछले 5 महीने से ये पद खाली चल रहा था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola