हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अभिषेक शर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी के पीछे छिपे हैं ऐसे खतरे, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले करना होगा गौर

Ajinkya Rahane On Abhishek Sharma: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अभिषेक शर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी की तारीफ की है, साथ ही ये भी याद दिलाया है कि इस ‘स्पीट बैटिंग’ के पीछे छिपे रिस्क को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Abhishek Sharma

Ajinkya Rahane On Abhishek Sharma’s Fearless Batting: भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने यंग ओपनर अभिषेक शर्मा की निडर बैटिंग पर अपने विचार शेयर किए हैं. अभिषेक ने न्यूजीलैंड सीरीज में अपनी निडर बैटिंग से सभी को अफेक्ट किया है, लेकिन चौथे टी-20 इंटरनेशल में उनका गोल्डन डक, और वो भी एक बड़े चेज़ में, उनके अटैकिंग स्टाइल के साथ आने वाले रिस्क को दिखाता है.

अभिषेक की बल्लेबाजी से जुड़े रिस्क

अजिंक्य रहाणे ने ‘क्रिकबज’ पर बात करते हुए अभिषेक के अप्रोच के बारे में बताया और कहा, ‘अभिषेक शर्मा के साथ ऐसा होने वाला है. वो हाई-रिस्क गेम खेलते हैं. जब वो कामयाब होते हैं, तो वो मैच-विनर होंगे – हम सब ये जानते हैं. लेकिन ऐसे भी समय आएंगे जब वो ज़ीरो पर आउट हो जाएंगे, यहां तक ​​कि पहली गेंद पर भी. ऐसा वर्ल्ड कप में हो सकता है. मुझे लगा कि आज भारतीय बैटिंग सिर्फ़ अभिषेक शर्मा पर निर्भर नहीं थी. कुल मिलाकर वो बहुत अच्छे थे. वो 7 बल्लेबाजों के साथ खेले, और आप साफ तौर पर देख सकते थे कि 8 की जगह 7 बल्लेबाज होने से टीम में क्या फ़र्क पड़ता है.’

यह भी पढ़ें- इन 5 जुड़वां क्रिकेटर्स ने खेला इंटरनेशनल मैच, एक ट्विंस के नाम हुआ टी20 वर्ल्ड कप

विज्ञापन

विशाखापट्टनम में दिखा नुकसान

चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड ने टिम शिफ़र्ट (62) और डेवोन कॉनवे (44) की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 215 रनों का बड़ा टोटल बनाया. चेज़ करते वक्त शिवम दुबे (65) और रिंकू सिंह (39) की जुझारू पारियों के बावजूद भारत का बैटिंग ऑर्डर ढह गया, और मेजबान टीम 165 रनों पर ऑल आउट हो गई. न्यूज़ीलैंड ने 50 रनों से शानदार जीत हासिल की.

आखिरी मैच में भी देखी ‘स्पीट बैटिंग’

31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में 5वें और आखिरी टी20आई में, अभिषेक ने 16 गेंदों में तेजी से 30 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे, स्ट्राइक रेट 187.50 था, और इससे मेजबान टीम को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 4-1 से सीरीज़ जीतने में मदद मिली.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola