नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से खेले जाने वाले WTC फाइनल के लिए अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया में जगह दी गई है। वह आईपीएल में सीएसके के लिए जबर्दस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। जबकि वनडे खेले हुए उन्हें 5 साल और टी-20 इंटरनेशनल खेले 7 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है। चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी पर रहाणे थोड़े इमोशनल नजर आए। उन्होंने लिंक्डइन पर लंबा पोस्ट लिखकर अपने जज्बात बयां किए।
यात्रा हमेशा सहज नहीं होती
रहाणे ने लिखा- एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में मैंने अपने करियर में महसूस किया है कि यात्रा हमेशा सहज नहीं होती है। ऐसे क्षण होते हैं जब चीजें आपकी योजना के अनुसार नहीं होती तो परिणाम से परेशान हो जाते हैं। हालांकि, मैंने सीखा है कि आगे बढ़ने के प्रॉसेस पर टिके रहना जरूरी है। जबकि इसे परिणाम से प्रभावित नहीं होने देना चाहिए।
ajinkya rahane
प्रक्रिया से जुड़ा रहा, तो सबसे ज्यादा सीखा
रहाणे ने आगे लिखा- जब मैं अपने करियर पर नजर डालता हूं, तो मुझे एहसास होता है कि प्रतिकूल परिणाम के बावजूद जब मैं प्रक्रिया से जुड़ा रहा, तो वे ऐसे क्षण थे जिन्होंने मुझे सबसे अधिक सिखाया। इन्होंने मुझे एक व्यक्ति और एक क्रिकेटर के रूप में विकसित होने में मदद की। मैंने महसूस किया कि जिस समय मैंने परिणाम को अपने दृष्टिकोण को निर्धारित करने दिया, वह मेरे बेहतरीन क्षण नहीं थे।
हर क्षेत्र में इसकी अहमियत
रहाणे ने कंसिस्टेंसी की भी बात की। उन्होंने कहा- प्रक्रिया से जुड़े रहना न केवल क्रिकेट में आवश्यक है, बल्कि किसी भी क्षेत्र में इसकी अहमियत है। यह हमें उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। जब हम प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो हम परिणाम से अभिभूत नहीं होते और यह हमें अपने लक्ष्यों की दिशा में काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है।
हम सभी प्रक्रिया पर ध्यान दें और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें
अजिंक्य रहाणे ने कहा- एक ऐसा व्यक्ति जो कई सालों से स्पॉटलाइट में रहा है, मुझे पता है कि उससे उम्मीदें बड़ी हो सकती हैं। हालांकि, मैंने दबाव को अपने ऊपर नहीं आने देना और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना सीखा है। मैं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले व्यक्ति को यही सलाह दूंगा। उन्होंने कहा- हम सभी प्रक्रिया पर ध्यान दें और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। परिणाम अपने आप आएंगे, लेकिन तब तक हम कड़ी मेहनत करते रहें और खुद को उत्कृष्टता की ओर धकेलते रहें।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
28 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
29 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines