नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोट के चलते परेशान चल रही है। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही सर्जरी के चलते लंबे समय से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब श्रेयस अय्यर का भी आईपीएल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने तीखी टिप्पणी की है।
और पढ़िए – IPL 2023: न होकर भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे ऋषभ पंत! कोच रिकी पोंटिंग ने बताया प्लान
श्रेयस अय्यर पर भड़के जडेजा
बार-बार चोटों से पीड़ित भारतीय खिलाड़ियों के बारे में अपनी ईमानदार राय देते हुए महान क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि क्रिकेट के खेल में वैट लिफ्टिंग के लिए कोई जगह नहीं है। उनके मुताबिक श्रेयस अय्यर अपने वर्कआउट रूटीन की वजह से चोटिल होते जा रहे हैं।
अय्यर की चोट पर क्रिकबज पर बात करते हुए जडेजा ने हैरान होते हुए कहा कि -“तीन महीने के लिए? यह भी कुछ नया है जो मैं सुन रहा हूं। चोटें हर समय लगती हैं लेकिन किसी बल्लेबाज की पीठ की सर्जरी ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने पहले कभी नहीं सुना। यहां तक कि बल्लेबाजों की भी पीठ की सर्जरी हो रही है? ये तो खेल के अलावा जो चीज़े हो रही है उसके कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि- ‘ये जो लोहा उठा रहा है इसी कारण से ये हो रहा है।’
और पढ़िए – IPL 2023: ये 3 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की नैया लगाएंगे पार, Shane Watson ने बताए नाम
श्रेयस अय्यर ने सर्जरी से किया इंकार
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा सिफारिश किए जाने के बावजूद अय्यर ने सर्जरी कराने के बारे में फैसला नहीं किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की भी निगाहें इस पर बनी हुई है, जबकि अय्यर की नजरें विश्व कप पर टिकी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्जरी से उन्हें विश्व कप टीम में वापसी की गारंटी नहीं मिल सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines