नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 कई टीमों के लिए बुरे सपने की तरह रहा। पिछले बार की विजेता टीम इंग्लैंड इस बार सेमी फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। यहीं नहीं एशियाई पिचों पर बेहद मजबूत मानी जाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भी हाल बेहाल रहा। ग्रीन टीम इस बार पांचवें स्थान पर रही। इन सबके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट के भी हालात खराब हैं। टीम के कप्तान से लेकर कोचिंग स्टाफ तक बदल गए हैं। पड़ोसी देश के इस खस्ता हालात को देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा काफी चिंतित हैं।
52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है। अजय जडेजा से जब पूछा गया कि क्या वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच की भूमिका निभा सकते हैं? तो उन्होंने इसपर खूबसूरत तरीके से जवाब दिया है। स्पोर्ट्स तक पर हुई खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं पद के लिए तैयार हूं। मैंने जी सीखा है वह अफगान टीम के साथ साझा किया और मेरा मानना है कि पाकिस्तान भी कभी अफगानिस्तान ही जैसा ही था। आप अपने साथी के सामने कुछ भी कह सकते थे।’
यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने कप्तानी मिलते ही खास शख्स से की मुलाकात, तस्वीर आई सामने
शान मसूद की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है पाकिस्तान:
पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में शान मसूद की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टीम को यहां मेजबान टीम के साथ टेस्ट सीरीज में भिड़ंत करनी है। आगामी सीरीज में बाबर आजम बतौर बल्लेबाज शिरकत कर रहा हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बाबर आजम के इस्तीफे के बाद जहां टेस्ट फॉर्मेट की कमान शान मसूद के हाथों में दी गई है। वहीं टी20 फॉर्मेट में टीम की अगुवाई अब शाहीन अफरीदी करेंगे। वनडे फॉर्मेट के कप्तान का ऐलान अबतक नहीं हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाक टीम:
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
5 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
12 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
31 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
53 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines