Aiden Markram: इंग्लैंड की सरजमीं पर एडम मार्करम ने पहले ही वनडे मैच में बल्ले से जमकर कोहराम मचाया है। हेडिंग्ले के मैदान पर मार्करम ने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। प्रोटियाज बल्लेबाज ने सिर्फ 55 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।
मार्करम ने अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में ठोकते हुए इतिहास रच डाला। वह बतौर ओपनर साउथ अफ्रीका की ओर से वनडे में सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले बैटर बन गए हैं। मार्करम की धांसू पारी के दम पर मेहमान टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से धूल चटाई।
मार्करम ने मचाई तबाही
इंग्लैंड से मिले 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम को एडम मार्करम और रयान रिकेल्टन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 18.1 ओवर में 121 रन जोड़े। मार्करम ने इंग्लैंड के हर गेंदबाज की जमकर खबर ली और मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट लगाए।
मार्करम ने अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में पूरा किया। मार्करम की ताबड़तोड़ इनिंग के बूते साउथ अफ्रीका ने 50 रनों का आंकड़ा सिर्फ 5.2 ओवर में पार किया। 86 रनों की विस्फोटक पारी में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 13 चौके और 2 सिक्स जमाए। 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए मार्करम ने 86 रन जड़े।
सबसे तेज फिफ्टी का बनाया रिकॉर्ड
एडम मार्करम ने साउथ अफ्रीका की ओर से ओपनर के तौर पर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मार्करम वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका सीरीज में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने क्रिस मॉरिस का 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है।
मॉरिस ने 2016 में 30 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। मार्करम के अलावा रिकेल्टन 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हुई। गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से वियान मुल्डर ने 3 और केशव महाराज ने 4 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines