T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. फाइनल मुकाबला होने के बाद अब सभी भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अब विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी किस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरेंगे. साथ ही इस टूर्नामेंट का आगाज कब होगा.
आईपीएल में दिखेगा खिलाड़ियों का दम
टी20 विश्व कप में धूम मचाने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का अगला टारगेट आईपीएल 2026 होगा. 28 मार्च से टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है तो वहीं 31 मई फाइनल के लिए तारीख तय की गई है. इस सीजन में एक बार फिर से 10 टीमें एक दूसरे के साथ खिताब जीतने के लिए भिड़ती हुई नजर आएंगी. साल 2025 में आरसीबी ने 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया था तो ऐसे में इस सीजन का पहला मुकाबला भी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के साथ खेलती हुई नजर आ सकती है.
2 चरणों में होगा शेड्यूल का ऐलान
बीसीसीआई की तरफ से अभी तक आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है. जल्द ही इसके आने की उम्मीद की जा रही है. 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के चलते इस बार 2 चरणों में शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा. बोर्ड फिलहाल चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहा है. इस बार आरसीबी की होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होने को लेकर भी कई सवाल थे लेकिन अब मैदान को हरी झंडी मिल चुकी है. टी20 विश्व कप में शामिल टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल में फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और खेलते हुए दिखेंगे.
ये भी पढ़िए- T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयार!
संबंधित खबरें
वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
5 mins agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
2 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
3 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
3 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
3 hrs agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines