हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हैरी ब्रूक के बाद अब इस खिलाड़ी पर बैन लगाएगी BCCI, IPL को धोखा देने की मिलेगी सजा

आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले ही एक और खिलाड़ी ने अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया है. इस खिलाड़ी को अब बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल में बैन झेलना पड़ेगा. इस खिलाड़ी के ऊपर 2 साल का बैन लगने वाला है. हैरी ब्रूक के बाद अब ये खिलाड़ी बैन झेलने वाले दूसरे खिलाड़ी होंगे.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. डकेट इस सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने डकेट को 2 करोड़ के प्राइज पर खरीदा था. डकेट को उनकी इस हरकत के लिए अब आईपीएल से बैन किया जाएगा. इसके चलते अब वो अगले 2 साल के लिए खुद को आईपीएल के लिए रजिस्टर नहीं कर पाएंगे. 

डकेट पर बैन लगाएगी बीसीसीआई

आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में बिकने के बाद टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेते हैं तो उनको टूर्नामेंट से बैन झेलना पड़ेगा. इंग्लैंड के मौजूदा व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने साल 2025 में ये काम किया था और वो 3 साल के लिए आईपीएल से बैन हो चुके हैं. उन्होंने मेगा ऑक्शन में बिकने के बाद ये काम किया था तो वहीं बेन डकेट ने मिनी ऑक्शन में बिकने के बाद दिल्ली को धोखा दिया है. ऐसे में नियम के अनुसार उनके ऊपर 2 साल का बैन लगाया जाएगा. इस बैन के चलते अब डकेट साल 2029 में ही टूर्नामेंट का हिस्सा बन पाएंगे.

टूर्नामेंट में क्यों वापस लिया डकेट ने नाम?

बेन डकेट की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की गई है. उन्होंने लिखा, “मुझे ये कठिन फैसला लेना पड़ रहा है कि मैं इस बार आईपीएल से अपना नाम वापस ले रहा हूं. मैंने इसके बारे में बहुत सोचा और ये बिल्कुल भी आसान नहीं था. इंग्लैंड के लिए खेलना बचपन से ही मेरा सपना रहा था और मैं अपना सब कुछ इंग्लैंड क्रिकेट को देना चाहता हूं. इसके लिए मुझे अपनी फिजिकल और मेंटल फिटनेस को बेहतर बनाए रखना होगा. दिल्ली कैपिटल्स से मैं इसके लिए माफी मांगता हूं. मैं इस मौके के लिए काफी उत्साहित था. मैं सभी फैंस से भी इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: CSK ने ढूंढ लिया नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट, 30 साल के घातक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की हुई स्क्वॉड में एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola