IND vs PAK: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स 2025 टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट में 20 जुलाई को इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस टीम का सामना होना है। इस मुकाबले में खेलने के फैसला करने वाले भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच 2 विश्व कप विनर खिलाड़ियों ने इस मुकाबले से अपना नाम वापस लेने का फैसला कर लिया है। दोनों दिग्गजों ने इस मुकाबले में पाकिस्तान का बॉयकॉट करने का बड़ा फैसला किया है।
सुरेश रैना ने किया पाकिस्तान का बॉयकॉट
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के एक दिन पहले हरभजन सिंह ने पहले मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया। हरभजन सिंह के बाद इरफान पठान और यूसुफ पठान ने भी नहीं खेलने का फैसला किया। इस लिस्ट में अब 2 और नाम जुड़ गए हैं। स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले का बॉयकॉट किया है। रैना ने भी इस मैच में नहीं खेलने का बड़ा फैसला किया है। रैना के अलावा शिखर धवन ने भी नहीं खेलने का फैसला किया है। फैंस ने इस मुकाबले को रद्द करने की मांग की थी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद फैंस नहीं चाहते हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी स्तर पर क्रिकेट खेले। जिसके कारण ही इस मुकाबले पर अब खतरा मंडरा रहा है। अगर 2 से 3 और खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लिया तो भारत की प्लेइंग 11 ही नहीं बन पाएगी। ऐसे में मुकाबला होने का तो सवाल ही नहीं है।
यहां पर देखें दोनों टीमें
पाकिस्तान चैंपियंस: मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, सरफराज अहमद, शारजील खान, वहाब रियाज, आसिफ अली, शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, आमेर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुम्मान रईस, इफ्तिखार अहमद.
इंडिया चैंपियंस: युवराज सिंह (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, यूसुफ पठान, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह, गुरकीरत सिंह मान, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्धार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण एरॉन.
ये भी पढ़ें: IND W vs ENG W: बारिश से बाधित मैच में टीम इंडिया के साथ हुआ खेल, 8 विकेट से जीता इंग्लैंड
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
17 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
24 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
43 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines