भारत ने ICC रैंकिंग में फिर हासिल की बादशाहत, जापान को हराकर बनी नंबर-1 टीम

India number 1 ICC T20 rankings: जापान को हराने के बाद भारतीय टीम ने अपना खोया हुआ मुकाम फिर से हासिल कर लिया है. आईसीसी टी-20 टीम रैकिंग में भारत ने नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है. इंग्लैंड अब नंबर-2 पर पहुंच गई है.

श्रेयस अय्यर/ Image Source: Screengrab/ SONY

श्रेयस अय्यर/ Image Source: Screengrab/ SONY

India number 1 ICC T20 rankings: भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को ऐतिहासिक टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया. इतिहास में दोनों टीमें पहली बार क्रिकेट के मैदान पर आमने सामने उतरी थीं. हालांकि बारिश की वजह से मुकाबला 20-20 ओवर का नहीं हो सका. बारिश की वजह से ये मुकाबला 5-5 ओवर का खेला गया. अंत में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रनों से मुकाबला जीता. जापान की टीम ने 5 ओवर के मैच में भारत को कड़ी टक्कर दी. अब इस जीत के बाद भारतीय टीम ने अपना खोया हुआ मुकाम फिर से हासिल कर लिया.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने हासिल की बादशाहत

इस मैच से पहले भारतीय टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर थी, क्योंकि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और श्रीलंका को 3-0 से हराकर नंबर 1 पर कब्जा जमाया था. इंग्लैंड की जीत के बाद भारतीय टीम नंबर-2 पर खिसक गई थी.

विज्ञापन

लेकिन अब भारत ने जापान को हराकर अपना खोया हुआ मुकाम फिर से हासिल कर लिया और आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली. भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में भी नंबर-1 पर काबिज है.

विज्ञापन

मैच पर एक नजर

भारत ने जापान के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने निराश किया. संजू 7 गेंदों में 9 रन बनाकर चलते बने. इसके अलावा अभिषेक शर्मा का तो खाता ही नहीं खुला वह गोल्डन डक पर आउट हो गए थे. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने भी निराश किया. ईशान ने 6 गेंदों में 3 रनों की पारी खेली थी. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और 12 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली. इसके अलावा तिलक वर्मा के बल्ले से 1 रन निकला. भारत ने 5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए थे.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने बनाए. उन्होंने 12 गेंदों में 12 रनों की पारी खेली. इसके अलावा लाचलान यामामोटो-लेक ने 4 गेंदों में 1 रन बनाए थे.

वहीं, इब्राहिम ताकाहाशी ने 3 गेंदों में 4 और बेंजामिन इटो-डेविस ने 8 गेंदों में 9 रनों की पारी खेली. जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन ही बना सकी. इस तरह भारत ने 2 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ