---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Afghanistan vs Pakistan: बाबर आजम और इमाम उल हक की जोड़ी ने रचा इतिहास, बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

AFG vs PAK 2nd ODI Babar Azam Imam ul Haq Partnership Record: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और बल्लेबाज इमाम उल हक की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के हंबनटोटा में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बाबर और इमाम ने रन चेज करते हुए […]

---विज्ञापन---

AFG vs PAK 2nd ODI Babar Azam Imam ul Haq Partnership Record: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और बल्लेबाज इमाम उल हक की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के हंबनटोटा में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बाबर और इमाम ने रन चेज करते हुए शानदार पारियां खेलीं। बाबर ने जहां 66 गेंदों में 53 रन बनाए तो वहीं इमाम ने 105 गेंदों में 91 रन जड़े। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

10 बार 100 रन की साझेदारी पूरी

बाबर और इमाम ने वनडे में 10 बार 100 रन की साझेदारी पूरी की। इस मामले में दोनों बल्लेबाज पाकिस्तान की शीर्ष जोड़ी बन गए। पाकिस्तान के लिए अब तक 100 रन की पार्टनरशिप में दहाई का आंकड़ा किसी ने भी नहीं छूआ था। बाबर-इमाम ने पहली बार ये कारनामा किया। पारी की शुरुआत में फॉर्म में चल रहे फखर जमां के आउट होने के बाद दोनों बल्लेबाज 108 रनों की साझेदारी करने में सफल रहे।

---विज्ञापन---

इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ को छोड़ा पीछे 

बाबर-इमाम ने सबसे ज्यादा बार 100 रन की पार्टनरशिप के मामले में इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने 8 बार 100 रन की साझेदारी की थी। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक के बीच टीम वर्क पिछले कुछ सालों में शानदार रहा है। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण मौकों पर काफी रन बनाए हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2023 11:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola