Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले नूर अहमद ने अफगानिस्तान की वनडे टीम में वापसी की है। नूर ने जून में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। वह जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज से बाहर रहे थे।
जिया उर रहमान बाहर
नूर की वापसी से बाएं हाथ के स्पिनर जिया उर रहमान अकबर के लिए टीम में जगह नहीं बन पाई। जिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अनकैप्ड लेग स्पिनर और टेस्ट टीम का हिस्सा रहे इजहारुलहक नवीद को बाहर कर दिया गया है।
मोहम्मद सलीम सफी और वफदर मोमंद की जगह बरकरार
बांग्लादेश के हालिया वनडे दौरे का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी और वफदर मोमंद ने अपना स्थान बरकरार रखा है। स्क्वाड का ऐलान करते हुए एसीबी के मुख्य चयनकर्ता असदुल्लाह खान ने कहा, “हमारा पूरा ध्यान आगामी दो बड़े आयोजनों एशिया कप और विश्व कप 2023 के लिए टीम को तैयार करने पर है। “पाकिस्तान के खिलाफ यह तीन मैचों की श्रृंखला हमें आगामी दो प्रतियोगिताओं के लिए टीम को तैयार करने का अवसर देगी।”
राशिद खान भी लौटे
उन्होंने आगे कहा- “पाकिस्तान सीरीज के लिए तैयारियां अच्छी चल रही हैं। खिलाड़ियों ने हाल ही में काबुल कैंप में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसकी निगरानी एसीबी के एचपीसी स्टाफ ने की है। टीम को पाकिस्तान सीरीज से पहले एक हफ्ते के कंडीशनिंग कैंप से भी गुजरना होगा।” बता दें कि ऑलराउंडर राशिद खान हाल ही में पीठ की समस्या के कारण द हंड्रेड में शामिल नहीं हुए थे। उन्हें टीम में जगह दी गई है।
अफगानिस्तान वनडे टीम:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल रहमान , मोहम्मद सलीम सफी और वफादार मोमंद।
रिजर्व: फरीद अहमद मलिक और शाहिदुल्ला कमाल।
अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे सीरीज का शेड्यूल:
22 अगस्त – पहला वनडे, हंबनटोटा
24 अगस्त – दूसरा वनडे, हंबनटोटा
26 अगस्त – तीसरा वनडे, कोलंबो
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines