Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीसरे वनडे में पाक ने अफगान टीम को 269 रनों का लक्ष्य दिया है। दोनों टीमों को बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला श्रीलंका के हंबनटोटा में खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टाॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बाबर आजम को राशिद खान ने अपना शिकार बनाया।
रिजवान ने खेली 67 रनों की पारी
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 67 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान बाबर आजम ने 60 रन बनाए। इसके अलावा आगा सलमान ने 38 रनों की पारी खेली।
वहीं अफगानिस्तान की तरफ से फरीद अहमद और गुलबदीन सबसे सफल गेंदबाज रहे। फरीद ने 10 ओवर में 70 रन देकर 2 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं गुलबदीन ने 9 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा कप्तान फजल फारूकी, मुजीब और राशिद खान ने भी एक-एक विकेट निकाले।
https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1695431042898006372?s=20
राशिद का शिकार बने बाबर आजम
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम आज शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन राशिद खान की गेंद पर वह फिर चकमा खा गए। राशिद की गुगली पर बाबर कट शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। जिससे बाबर एक बार फिर अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए।
सीरीज पर कब्जा कर चुका है पाकिस्तान
दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला जारी है, हालांकि पाकिस्तान तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा पहले ही जमा चुका है। हालांकि अब तक के दोनों मुकाबले रोमाचंक रहे हैं। जबकि तीसरा मुकाबला भी कड़ा होने की उम्मीद है।
ये भी देखें: Asia Cup 2023| Team India Practice Camp| Virat Kohli और Rohit की स्पेशल प्रैक्टिस
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
22 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
57 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines