AFG vs PAK 3rd ODI: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एशिया कप (Asia Cup 2023) से पहले खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला जाने वाला है। ये सीरीज काफी रोमांचक रही है। पहले मैच में जहां पाकिस्तान की गेंदबाजी ने कहर बरपाया वहीं दूसरे मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया हालांकि टीम को जीत नहीं दिला पाए। ऐसे में सीरीज पर पाकिस्तान ने 2-0 से कब्जा जमा लिया है।
पाकिस्तान के पास नंबर 1 रैंकिंग पाने का मौका
पाकिस्तान भले ही सीरीज जीत गई हो लेकिन इस मैच को जीतने का वह हर संभव प्रयास करेगी। दरअसल आईसीसी रैंकिंग में 118 प्वाइंट के साथ पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। वहीं टॉप पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के भी इतने ही अंक है। ऐसे में अगर पाकिस्तान ये मैच जीत जाती है तो वह आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएगी। ये उन्हें एशिया कप से पहले शानदार प्रोत्साहन देगा। हालांकि अफगानिस्तान भी कड़ी टक्कर दे सकती है।
PAK vs AFG 3rd ODI Pitch Report: कैसी है पिच?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का आयोजन हनबनटोटा स्टेडियम में किया जाएगा। यहां की पिच पर बल्लेबाजों को मदद हासिल है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को यहां पर स्विंग भी मिलती है। टीमों को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए, अच्छा स्कोर बनाना चाहिए और फिर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाना चाहिए।
PAK vs AFG 3rd ODI Live Streaming: कैसे देखें लाइव?
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा। जिन यूजर्स के पास फैनकोड एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लु्त्फ अपने मोबाइल फोन पर उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
6 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
7 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
45 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines