Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान ने धमाकेदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 142 रनों से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 201 रन बनाए। इसका पीछा करने आई अफगानिस्तान की टीम महज 19.2 ओवर में 59 रन बनाकर ढेर हो गई।
18 रन से ज्यादा नहीं बना पाया कोई बल्लेबाज
आलम ये रहा कि अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज 18 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। सबसे ज्यादा रन ओपनर और विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज ने बनाए। उन्होंने 18 रनों का योगदान दिया। जबकि अफगानिस्तान के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। इसमें इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और राशिद खान शामिल रहे। मैच के बाद कप्तान शाहिदी ने करारी हार की वजह बताई।
ये एक चेजेबल स्कोर था
उन्होंने कहा- ”यह एक चेजेबल स्कोर था। हमारे पास अच्छा मौका था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। उनकी गेंदबाजी शानदार रही। उन्होंने हमें रन नहीं बनाने दिए।”
शाहिदी ने बल्लेबाजी को दोष देते हुए कहा- ”मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारा शॉट सिलेक्शन अच्छा नहीं था। इस वजह से हमने कुछ विकेट भी गंवाए। इसने हम पर दबाव डाला। मुझे लगता है कि आपको शॉट चयन में चतुर होना होगा। मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं। यह पहला मैच है और हम अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं। हमें अपने शॉट-चयन में होशियार रहना होगा। आज हमने उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अगले मैच का इंतजार करते हुए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।”
हारिस रऊफ ने घातक गेंदबाजी
अफगानिस्तान की जीत में हारिस रऊफ ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 6.2 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं शाहीन अफरीदी ने 2 और नसीम शाह और शादाब खान ने एक-एक विकेट निकाला।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
14 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
15 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
53 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines