Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है। पहला मुकाबला श्रीलंका के महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने कमाल कर दिया है। 10 ओवर के भीतर 43 रन देकर पाकिस्तान के 3 विकेट चटका दिए हैं।
मुजीब ने किया बाबर आजम का शिकार
कप्तान बाबर आजम शून्य पर आउट हुए, उन्हें स्पिनर मुजीब उर रहमान ने शिकार बनाया। बाबर आजम मुजीब की स्पिन गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद सीधा उनके पैर पर लगी तो अंपायर ने उंगली खड़ी करते हुए उन्हें आउट करार दिया। हालांकि बल्लेबाज ने रिव्यू किया, लेकिन फैसला उसके पक्ष में नहीं आया। गेंद विकेट को हिट कर रही थी। लिहाजा बाबर निराश होकर वापस पवेलियन लौट गए। बाबर ने 3 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए।
https://twitter.com/FanCode/status/1693923968032592045?s=20
इस तरह आउट हुए बाबर आजम
दरअसल, पहले ओवर में पाकिस्तान को फखर जमां के रूप में पहला झटका लग चुका था। इसके बाद क्रीज पर कप्तान बाबर उतरे थे। उधर अफगानिस्तान के कप्तान ने गेंद मुजीब उर रहमान को थमा दी। दूसरे ओवर में उन्होंने बाबर को तीन बॉल डॉट निकालीं और आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उनकी गेंद पकड़कर सीधा पैड पर जा लगी।
https://twitter.com/cricketpakcompk/status/1693930466016174405?s=20
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, अब्दुल रहमान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी
पाकिस्तान की प्लेइंग 11- फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
21 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
26 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
54 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: जीत की ओर बढ़ी न्यूजीलैंड की टीम, बल्ले के बाद गेंद से भी फेल भारतीय
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines