Rashid Khan Record: जब भी राशिद खान मैदान पर होते हैं, कुछ बड़ा जरूर होता है. 8 अक्टूबर को अबू धाबी में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच हुए पहले वनडे में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. अफगानिस्तान के इस स्टार लेग स्पिनर ने फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट का मैच विनर माना जाता है. राशिद ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 38 रन देकर 3 विकेट झटके और इसी के साथ वनडे क्रिकेट में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले.
दरअसल, राशिद खान ने इस मैच में वनडे करियर के 200 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में 200+ विकेट लेने वाले एशिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में उनसे पहले सिर्फ न्यूजीलैंड के टिम साउदी ही यह कारनामा कर पाए थे.
सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बने
इतना ही नहीं, राशिद खान अब वनडे क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 200 विकेट पूरे करने वाले दूसरे स्पिनर भी बन गए हैं. राशिद ने यह उपलब्धि महज 115 मैचों में हासिल की, जिससे उन्होंने शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और आदिल रशीद जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 104 मैचों में यह रिकॉर्ड बनाया था.
वनडे में सबसे कम मैचों में 200 विकेट लेने वाले स्पिनर
- सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान)- 104 मैच
- राशिद खान (अफगानिस्तान)-115 मैच
- शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 125 मैच
- आदिल रशीद (इंग्लैंड)- 137 मैच
- अनिल कुंबले (भारत)-147 मैच
ये भी पढ़ें: Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी की अचानक हो गई टीम में एंट्री, अब बल्लेबाजों को उड़ाएंगे होश
8 शतक, 9 फिफ्टी और 57.30 का औसत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा है रोहित शर्मा का ODI रिकॉर्ड?
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines