News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टूर्नामेंट का 39वां मुकाबला सात अक्टूबर को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को अफगान टीम ने करीब-करीब अपने नाम कर ही लिया था, अगर ग्लेन मैक्सवेल ने ऐतिहासिक पारी नहीं खेली होती। पिछले मुकाबले में जरूर अफगानिस्तान की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसके साहसिक प्रदर्शन का हर कोई दीवाना बन गया है।
वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल में पहुंचने वाली तीन टीमों का चुनाव हो चुका है। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है। वहीं चौथी टीम कौन होगी इसपर पेच फंसा हुआ है। इसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नाम शामिल है। रेस में सबसे आगे कीवी टीम चल रही है। अंकतालिका में उसके आठ अंक हैं और वह प्लस पॉइंट में है। उसके बाद न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान का नाम आता है।
यह भी पढ़ें- शमी के प्रदर्शन पर आया हसीन जहां का रिएक्शन, कमाई से भविष्य में होने वाले फायदे पर जानें क्या कहा
अब बात करें अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बावजूद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, तो उसके समीकरण कुछ यूं बन रहे हैं कि न्यूजीलैंड अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ हार जाए। वहीं पाकिस्तान टीम भी अपने अगले मुकाबले में इंग्लैंड से मात खा जाए। इन सब परिस्थितियों के बाद अफगानिस्तान की टीम अपने अगले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत जाए तो उसके 10 अंक हो जाएंगे और वह सेमी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।