Afghanistan Clean Sweep Ireland: जून 2026 में आयरलैंड की टीम ने भारत को 2 मैचों की T20I सीरीज में हराकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था. ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड अब अलग लेवल का क्रिकेट खेल रही है और उन्हें रोकना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा. हालांकि, अब अफगानिस्तान ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में आयरलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है. उन्होंने 4-0 से इस सीरीज पर कब्जा कर लिया, वहीं एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.
अफगानिस्तान के लिए सफल रहा आयरलैंड दौरा
अफगानिस्तान की टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड के दौरे पर गई थी. दोनों देशों के बीच पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. 7 अगस्त को उनके बीच दूसरा मैच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान ने 92 रन के बड़े अंतर से जीत अपने नाम की. बेलफास्ट में हुए तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने 3 विकेट रहते 207 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.
12 अगस्त को अफगानिस्तान ने बेलफास्ट में हुए चौथे वनडे में 344 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, जिसे आयरलैंड चेज करने में असफल रही. अफगानिस्तान ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया. ऐसा लग रहा था कि आयरलैंड अपने आखिरी वनडे मैच में कमबैक करके वनडे सीरीज में कम से कम एक मैच जरूर जीतेगी. हालांकि, रहमत शाह के शतक ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे दिन बल्लेबाजी करेंगे केएल राहुल, कोच ने चोट पर दिया अपडेट
अफगानिस्तान ने जीता पांचवां वनडे
15 अगस्त को आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच बेलफास्ट में पांचवां वनडे मैच खेला गया. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 98 और कप्तान रहमत शाह ने नाबाद 143 रन बनाकर जीत का रास्ता तय किया. 48.5 ओवरों में अफगानिस्तान की टीम ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके 4-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया और आयरलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया.
ये भी पढ़ें:- 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines