Rahmanullah Gurbaz Give Diwali Gift: अफगानिस्तान की टीम विश्व कप की रेस से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद से ही अफगानिस्तान का सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना तय माना जा रहा था। अब अफगानिस्तान वतन लौटने की तैयारी में हैं, इस कड़ी में अफगानिस्तानी खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज ने दिवाली के अवसर पर एक ऐसा काम कर दिया है, जिससे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया उनकी तारीफ कर रही है। रहमानुल्लाह गुरबाज ने देर रात फुटपाथ पर सो रहे लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है।
सड़क पर सो रहे लोगों को गिफ्ट
रहमानुल्लाह गुरबाज जब अपनी कार से जा रहे थे, इस दौरान उन्हें सड़कों पर कुछ बेसहारा लोग सोए हुए मिले। इसके बाद गुरबाज अपनी कार से बाहर आए और सभी लोगों को दिवाली के अवसर पर गिफ्ट देने लगे। गुरबाज अपने साथ पांच सौ रुपये के नोट लेकर आए और जितने भी लोग सड़कों पर सो रहे थे, सभी के पास 500-500 के नोट रख दिए। बेसहारा लोगों के लिए दिवाली का इनसे बेहतर तोहफा नहीं हो सकता है कि खुद इंटरनेशनल क्रिकेटर ने उन्हें तोहफा दिया है।
ये भी पढ़ें:- Babar Azam के बचाव में आए वसीम अकरम, कहा- ‘उसे बली का बकरा नहीं बनाएं, असली दोषी तो…’
फैंस जमकर कर रहे गुरबाज की तारीफ
बता दें कि जब गुरबाज बेसहारा लोगों को पैसे बांट रहे थे, इस दौरान आरजे शाह ने पीछे से उनकी वीडियो बना ली। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरबाज अपनी कार से उतरते हैं और फुटपाथ पर सो रहे सभी लोगों के पास 500 के नोट रखते हैं और फिर वापस अपनी कार में बैठकर चले जाते हैं। इस वीडियो ने गुरबाज के लिए फैंस के दिलों में जगह बना ली है। फैंस गुरबाज के इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। फैंस उनकी तारीफ करते भी नहीं थक रहे हैं। यह उन बेसहारा लोगों के लिए सचमुच बेस्ट दिवाली होगी।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
16 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
49 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines