World Cup 2023: अफगानिस्तान एक और उलटफेर की ओर कदम बढ़ा सकता है। आज आईसीसी विश्व कप का 16वां मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टेंशन बढ़ गई है। कीवी सेना को डर सता रहा है कहीं उसके साथ भी खेल न हो जाए। अफगानिस्तान ने जिस कदर इंग्लैंड के साथ उलटफेर कर दिया था, कहीं यह न्यूजीलैंड के साथ भी न हो जाए। यह मुकाबला चेन्नई के चेपौक स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है।
स्पिनरों के लिए मददगार है चेपौक ग्राउंड
अफगानिस्तानी की स्पिन गेंदबाजी काफी मजबूत भी है। आखिरी बार जब इसी विश्व कप में जब चेपौक के मैदान पर मुकाबला हुआ था, तो स्पिनर का जादू चला था। इससे साफ है कि यह मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। अफगानिस्तान की लैंड को संभलकर रहने की जरूरत है। कहीं, ऐसा न हो जाए कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड का भी समीकरण बिगाड़ दे। अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को धूल चटाकर सभी को हैरान कर दिया था। अब अफगानिस्तान न्यूजीलैंड के साथ भी उलटफेर करने के इरादे से उतरेगी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: अभी तक सदमे में पाकिस्तान! ICC से की भारत की शिकायत, ‘…दर्शकों ने किया दुर्व्यवहार’
कमजोर पड़ गई है कीवी टीम
अगर हम दोनों पक्षों पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड प्रबल दावेदार के रूप में दिखाई दे सकता है, लेकिन अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबाजी की ताकत उन्हें चेपॉक में बढ़त दिलाएगी। राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर बरस सकती है। केन विलियमसन के चोटिल होने के बाद कीवी टीम पहले से थोड़ी कमजोर हो गई है, ऐसे में उलटफेर कर आ रही अफगानिस्तान कीवी टीम पर भारी पड़ सकती है। बता दें कि न्यूजीलैंड इस विश्व कप में काफी शानदार प्रदर्शन से गुजर रही है। कीवी टीम विश्व कप के लगातार तीनों मैच जीतकर अंकतालिका में भारत के बाद दूसरे स्थान पर है। ऐसे में आज का मुकाबला काफी दमदार होने वाला है।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
21 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines