ODI World Cup 2023: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत काफी कमाल की रही। अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे अधिक 80 रनों की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में 80 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड की ओर से आदिल रशिद ने सबसे अधिक 3 विकेट अपने नाम किए। इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ भी स्पिन का जादू देखने को मिला है। वहीं, इंग्लैंड सिर्फ 160 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गवा चुका है। ऐसे में यहां से मुकाबले को अपनी झोली में डालना इंग्लैंड के लिए मुश्किल होने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अफगानिस्तान इस मैच को जीतकर इतिहास रच सकता है।
गुरबाज और इकराम का चला बल्ला
गुरबाज के अलावा इकराम अलीखिल ने भी 58 रनों की पारी खेली है। इन पारियों के बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 290 रन का लक्ष्य दिया है। टारगेट से साफ है कि इंग्लैंड के लिए यह जीत आसान नहीं होगी। अफगानिस्तान ने उम्मीद से अधिक का टारगेट दे दिया है। ऐसे में अगर इंग्लैंड को यह मुकाबला अपने नाम करना है, तो उसे भी दिलों जान से लड़नी होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ओपनिंग सेरेमनी में Arijit Singh ने विराट को कहा I Love U, कोहली ने दिया गजब का रिएक्शन, Watch Video
अफगानिस्तान की जीत से PAK को फायदा
अगर अफगानिस्तान आज का मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो इससे अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद तो मिलेगी ही, लेकिन इससे पाकिस्तान को भी जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। पाकिस्तान अभी प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। अगर इंग्लैंड आज का मुकाबला अच्छे रन रन रेट से जीत जाता है, तो इंग्लैंड पाकिस्तान को पीछे कर खुद नंबर चार पर विराज हो जाएगा। वहीं, अगर अफगानिस्तान आज इंग्लैंड को हराने में कामयाब रहता है, तो पाकिस्तान ही चौथे स्थान पर रह जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान कभी नहीं चाहेगी की आज इंग्लैंड किसी भी तरह इस मुकाबले में जीते। इसलिए आज पाकिस्तान के फैंस भी अफगानिस्तान को समर्थन दे रहे हैं, ताकि पाक की टीम चौथे स्थान पर विराज रह सके।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
26 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
51 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
52 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines