ODI World Cup 2023: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि भारत से बाहर भी देखने को मिल रहा है। विश्व कप को लेकर सभी टीमें अपनी कमर कस चुकी है। इस कड़ी में अफगानिस्तान टीम ने विश्व कप जीतने के लिए भारतीय खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है। अफगानिस्तान ने विश्व कप को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर को टीम का मेंटर चुना है।
अजय जडेजा के नाम है 6 शतक
बता दें कि अजय जडेजा ने साल 1992 से 2000 के बीच भारत के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 26.18 की औसत से 576 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रनों का रहा। इसके अलावा जडेजा ने भारत के लिए कुल 196 एकदिवसीय मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 37.47 की औसत से 5359 रन बनाए हैं। इस दौरान जडेजा ने 6 शतक और 30 अर्धशतक भी जडे़ थे। इससे आप समझ ही सकते हैं कि जडेजा भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: वीरेंद्र सहवाग ने कोहली के लिए मांगा सम्मान, कहा- विराट ने अपने कंधों पर ली जिम्मेदारी
अफगान के लिए साबित हो सकता वरदान
इसके अलावा जडेजा 111 प्रथम श्रेणी मैचों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान जडेजा ने 8100 रन बनाए हैं, जबकि 291 लिस्ट ए खेलों में उन्होंने 8300 से अधिक रन बनाए हैं। ऐसे में जडेजा का अफगानिस्तान टीम के मेंटर के रूप में शामिल होना अफगान के लिए वरदान साबित हो सकता है। अफगानिस्तान ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ सिर्फ एक जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 के विश्व कप में वह सभी मुकाबले हार गए थे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अजय जडेजा के शामिल होने से टीम पर कितना प्रभाव पड़ता है और टीम कैसा प्रदर्शन कर सकती है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines