IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज सितंबर में खेली जाने वाली है. इसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इससे पहले अफगानिस्तान ने भारत के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. लेकिन अब 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है.
15 खिलाड़ियों को मिली जगह
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों को अपने दल में जगह दी है. इसके अलावा 3 खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है. टीम की कमान इब्राहिम जादरान संभालेंगे. उनके अलावा टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान के पास है. ऐसे में ये पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम अपनी ही सरजमीं पर मेहमान टीम के तौर पर खेलेगी. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
पहला मुकाबला 13 सितंबर को होने वाला है, जबकि दूसरा मैच 15 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा.
नवीन उल हक की हुई वापसी
तेज गेंदबाज नवीन उल हक की लंबे समय बाद अफगानिस्तान टीम में वापसी हुई है. वह चोट की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग नहीं ले पाए थे. उनकी वापसी के बाद अफगानिस्तान का गेंदबाजी विभाग मजबूत होगा. वह अनुभवी हैं और भारतीय सरजमीं पर लंबे समय तक उन्होंने आईपीएल और अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है. उनके अलावा फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई और स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई भी तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करेंगे. नवीन के अलावा गुलबदीन नईब की भी टीम में वापसी हुई है.
एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों पर दोनों टीमों की नजर
इस सीरीज के जरिए भारत और अफगानिस्तान एशियन गेम्स 2026 में अपनी तैयारियों को पूरा करना चाहेंगे. एशियन गेम्स जापान में होने वाला है. इस टूर्नामेंट पर दोनों टीमों की नजरें हैं. सीरीज के बाद दोनों टीमें जापान के लिए रवाना होंगी.
24 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के मुकाबले शुरू होंगे. ग्रुप A में अफगानिस्तान को जापान और नेपाल से भिड़ना है.
अफगानिस्तान का स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
रिजर्व प्लेयर- इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल और फरीद अहमद मलिक
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines