World Cup 2023: सेमीफाइनल की रेस से अब 5 टीमें बाहर! अफगानिस्तान ने काटा श्रीलंका का पत्ता

World Cup 2023: सेमीफाइनल की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझती जा रही है। अब तक 5 टीमें विश्व कप से बाहर हो चुकी है।

AFG won vs SL 5 teams out of semifinal 5 team in race know equation odi World Cup 2023

विश्व कप 2023।

ODI World Cup Semi Final Race: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की गुत्थी थोड़ी और सुलझा दी है। पहले सेमीफाइनल के रेस में 6 टीमें थी, लेकिन अब एक और टीम सेमीफाइनल की रेस से करीब-करीब बाहर ही हो गया है। श्रीलंका 6 में से सिर्फ 2 मुकाबला ही जीत सकी है, पिछले दिन अफगानिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबला हराकर सेमीफाइनल की रेस उसका पत्ता ही काट दिया है। ऐसे में अब सिर्फ 5 टीमें रेस में है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

अफगानिस्तान इस विश्वकप शानदार प्रदर्शन कर रहा है, ऐसे में 6 मुकाबले होने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद बरकरार है। अफगानिस्तान को 6 मैचों में से 3 में जीत मिली है। अपनी तीसरी जीत के साथ वह पांचवी टीम बन गई है, जो वर्तमान में भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। श्रीलंका 6 में से सिर्फ 2 ही मैच जीत पाया है, ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीद पर भी पानी फिरता दिख रहा है। हालांकि यह अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन इसकी अपार संभावना है की अब श्रीलंका सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन

ये 5 टीमें सेमीफाइनल की रेस से हुई बाहर

सेमीफाइनल की रेस से अब तक 5 टीमें ऐसी है जो करीब-करीब बाहर हो चुकी है, जिसमें श्रीलंका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश है। दूसरी ओर 5 टीमें है जिसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है, इसमें भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान है। यह देखने वाली बात होगी कि क्या अफगानिस्तान वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएंगे या फिर नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ