Shamar Springer Hat-trick Leads West Indies To Victory over Afghanistan: अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दुबई में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में कैरीबियन टीम ने बाजी मार ली. ऑल-राउंडर शमार स्प्रिंगर ने हैट्रिक सहित मैच विनिंग परफॉरमेंस किया, जिससे कैरीबियन टीम अफगानियों के खिलाफ क्लीन स्वीप से बच सका. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 जनवरी को भले ही अफ़गानिस्तान ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की, लेकिन शमार स्प्रिंगर ने वेस्टइंडीज को उनके 152 के टोटल को सेव करने में मदद की और 15 रन की जीत का स्वाद चखाया.
वेस्टइंडीज की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने अपनी 20 ओवरों में 151/7 रन बनाए. कप्तान ब्रैंडन किंग ने ओपनिंग में 47 रन जोड़े. जॉन्सन चार्ल्स (17) और शिमरोन हटमायर (13) ने कोशिश की लेकिन ज्यादा योगदान नहीं कर सके. मैथ्यू फोर्ड ने अहम रोल अदा किया और 27 रन जोड़े, जबकि स्प्रिंगर ने भी नाबाद 16 रन जोड़कर टोटल स्कोर को लड़ने लायक लेवल तक पहुंचाया. अफगानिस्तान के लिए जियाउर रहमान, कप्तान राशिद खान और अब्दुल्लाह अहमदजई ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शाहिदुल्लाह ने 1 विकेट लिया.
136 रन ही बना सकी अफगानिस्तान
इसके जवाबी पारी में अफगानिस्तान ने कंट्रोल में नजर आई, जब रहमानुल्लाह गुरबाज ने 71 रन बनाए, और इब्राहिम जादरान ने 28 रन का योगदान दिया. हालांकि जादरान का विकेट गिरने के बाद पारी ढह गई क्योंकि स्प्रिंजर ने गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 4 अहम विकेट लिए, जिससे अफगानिस्तान की स्पीड रुक गई और वो 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सके.
स्प्रिंगर की हैट्रिक बनी टर्निंग प्वॉइंट
शमार स्प्रिंगर ने हैट्रिक भी पूरी की, जो सेट बल्लेबाज गुरबाज के आउट होने से शुरू हुई. उन्होंने अगले ही गेंद पर राशिद खान को आउट किया और शाहिदुल्लाह को 18वें ओवर में आउट करके हैट्रिक पूरी की. मैथ्यू फोर्डे, खारी पियर और रामोन सिमोंड्स ने भी क्रमशः 1-1 विकेट लिया, जिससे वेस्ट इंडीज ने सीरीज को पॉजिटिव नोट पर खत्म किया.
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
36 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines