---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AFG vs PAK: शादाब खान ने लपका हैरतअंगेज कैच, नसीम शाह की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान जहां एक ओर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं तो वहीं अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी मशहूर हैं। शादाब ने एक शानदार कैच लेकर एक बार फिर इसे साबित किया है। मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शादाब ने […]

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान जहां एक ओर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं तो वहीं अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी मशहूर हैं। शादाब ने एक शानदार कैच लेकर एक बार फिर इसे साबित किया है। मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शादाब ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का कैच लेकर दंग कर दिया।

---विज्ञापन---

कैच लेने का जुनून 

ये नजारा चौथे ओवर में देखने को मिला। नसीम शाह ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो ये उछलकर शाहिदी के कंधे तक पहुंच गई। शाहिदी ने इसे पुल कर मिडविकेट के ऊपर से ठोकना चाहा, लेकिन उनकी टाइमिंग ठीक नहीं रही। बॉल उड़ी तो मिडविकेट पर लगे फील्डर शादाब खान ने छलांग लगाई, लेकिन बॉल उनके हाथ से छिटक गई। इसके बावजूद शादाब के सिर इस कैच लेने का जुनून इस कदर हावी था कि वे बॉल के साथ नीचे गिरे और डाइव लगाकर इसे पकड़ लिया। शादाब का ये हैरतअंगेज कैच देख गेंदबाज नसीम शाह खुशी से झूम उठे।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/kingbabararmy/status/1693986891773935945

---विज्ञापन---

मुश्किल परिस्थितियों में खेली 39 रन की पारी 

शादाब ने इससे पहले बल्लेबाजी में अच्छी पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए मुश्किल परिस्थितियों में 50 गेंदों में 3 चौके जड़कर 39 रन बनाए। उन्हें मुजीबुर रहमान ने रनआउट किया। पाकिस्तान की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.1 ओवर में महज 201 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के लिए इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। वहीं अफगानिस्तान की ओर से मुजीबुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि राशिद खान ने 10 ओवर में 42 रन देकर 2 और मोहम्मद नबी ने 10 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट निकाले। फजलहक फारूकी और रहमत शाह को एक-एक विकेट मिला।

First published on: Aug 22, 2023 08:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola