Rahmanullah Gurbaz Sets Multiple Records With Century: अफगानिस्तान के 21 साल के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने गुरुवार को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दंग कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की ओर से ओपनिंग करने आए गुरबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 122 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के ठोक शतक जड़ा। अपने वनडे करियर के इस पांचवें शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
सबसे तेज पांच शतक जड़ने के मामले में बाबर आजम को छोड़ा पीछे
गुरबाज सबसे तेज पांच शतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा। बाबर ने 25 पारियों में ये कारनामा किया था। जबकि गुरबाज ने महज 23वीं पारी में ये मुकाम हासिल कर लिया। इसी के साथ गुरबाज पाकिस्तान के खिलाफ वनडे शतक बनाने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज भी बन गए।
बनाई दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप
गुरबाज ने इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया। गुरबाज ने इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर 227 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप में इब्राहिम जादरान के 80 और गुरबाज के 135 रन शामिल रहे।
खास बात यह है कि पहली पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी इन्हीं दोनों बल्लेबाजों के नाम दर्ज है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ इसी साल 8 जुलाई को चटोग्राम में 256 रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया था। ये अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
गुरबाज 44 वें ओवर तक बल्लेबाजी करते रहे। उनके आगे पाकिस्तान के एक से एक गेंदबाज के पसीने छूट गए। आखिरकार उन्हें शाहीन अफरीदी ने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। गुरबाज ने अपनी धमाकेदार पारी में 151 गेंदों में 14 चौके-3 छक्के ठोक 151 रन जड़े।
ये भी पढ़ें: CPL 2023: मोहम्मद आमिर ने फेंकी घातक गेंद, उखाड़ फेंका स्टंप, देखें Video
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
4 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
4 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
5 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
5 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
6 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines