Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
AFG vs PAK 1st ODI: एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) से ठीक पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हंबनटोटा का महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम मंगलवार, 22 अगस्त को इस मुकाबले की मेजबानी करेगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी। मैच को आसानी से भारत में देखा जा सकता है।
बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम सीरीज के लिए संतुलित है। उनके कप्तान शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने लंका प्रीमियर लीग 2023 में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए शतक भी बनाया है। बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बाबर एक बल्लेबाज और कप्तान दोनों के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम भी मजबूत है। इब्राहिम जादरान ने 50 ओवर के प्रारूप में निरंतरता दिखाई है। वह रहमानुल्लाह गुरबाज़ के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे, जिनसे पावरप्ले में टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से राशिद खान की टीम एक भी मैच जीतने में काबिल नहीं हुई है।
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद/वफदर मोमंद।
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को भारत में टीवी पर नहीं देखा जा सकता है। इसे मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।