हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AFG vs PAK: इतना आसान रनआउट भी नहीं कर पाया पाकिस्तान, सरेआम हो गई फजीहत, देखें Video

विज्ञापन
AFG vs PAK 1st ODI Fakhar Zaman and Mohammad Rizwan Missed Run Out Chance

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: क्रिकेट में किसी भी टीम की जीत के लिए हर खिलाड़ी का योगदान जरूरी है। जरा सी भी चूक आपको बड़ा नुकसान करा देती है। कई बार टीमों को इसी के चलते हार का भी नुकसान उठाना पड़ा है। इसलिए मैदान पर फील्डिंग को सबसे अहम पहलू में से एक माना गया है। मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने ऐसी खराब फील्डिंग की कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगा दिया, लेकिन आसान सा रनआउट भी नहीं कर पाए।

चौथे ओवर में दिखी खराब फील्डिंग 

ये नजारा चौथे ओवर में देखने को मिला। चार रन बनाकर खेल रहे इकराम अलीखिल को नसीम शाह ने जैसे ही गेंद डाली, बल्लेबाज ने इस पर एक रन चुराना चाहा। वे तेजी से भागे, उधर नॉन स्ट्राइकर एंड से रहमानुल्लाह गुरबाज भी दौड़ लिए। लेकिन ये क्या? गुरबाज ने बॉल फील्डर के हाथ में जाती देख इकराम को आधे रास्ते से ही लौटने का इशारा कर दिया।

https://twitter.com/FanCode/status/1693988834172887358

विज्ञापन

इकराम तेजी से वापस भागे, उधर फखर जमां भी बॉल लेकर दौड़ लिए। उन्होंने थोड़ी दूर जाने के बाद बॉल को बाएं हाथ से स्टंप्स में मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिस कर गई। खास बात यह है कि विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान भी विकेट से काफी दूर चले गए थे। उन्होंने दूर से ही बॉल को पकड़कर डाइव लगाई, लेकिन इससे पहले कि वे और बॉल स्टंप्स तक पहुंच पाती, इकराम क्रीज तक पहुंच गए।

थोड़ी ही देर बाद हो गए आउट 

इस तरह पाकिस्तान को खराब फील्डिंग के चलते ये बड़ा मौका गंवाना पड़ गया। पाकिस्तान की ये खराब फील्डिंग क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पाकिस्तान कई मौकों पर खराब फील्डिंग का नजारा दिखा चुका है। हालांकि इकराम को थोड़ी ही देर बाद हारिस रऊफ ने अपना शिकार बना डाला। रऊफ की गेंद पर रिजवान ने इकराम का कैच पकड़ा। वह 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola