Abdullah Shafique: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच यूएई में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान की हालत खराब है। अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस सीरीज में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक बुरी तरह फ्लॉप रहे और उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले अब्दुल्ला शफीक टी20 के लगातार चौथे मैच में गोल्डन डक हुए हैं। इसके साथ ही वह लगातार चार टी-20 इंटरनेशनल मैचों में गोल्डन डक पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, न चाहते हुए भी शफीक के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
2020 में दो बार हुए थे गोल्डन डक पर आउट
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक साल 2020 में लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में गोल्डन डक पर आउट हुए थे, लिहाजा उन्हें पाकिस्ता न टीम से बाहर कर दिया गया था। फिर 3 साल के लंबे समय बाद उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान टीम में वापसी की थी, लेकिन यह बल्लेबाज टी20 में एक बार फिर फ्लॉप रहा और पिछले 2 मैचों में गोल्डन डक आउट हुआ।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1640033549687619584?s=20
अब्दुल्ला शफीक को पिछले 2 मैचों में इन गेंदबाजों ने आउट किया
अब्दुल्ला शफीक अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में इनिंग की पहली गेंद पर पवेलियन लौटे थे और दूसरे मुकाबले में भी वह अपनी गलती नहीं सुधार सके। पहले मैच में उन्हें अज़मतुल्लाह ने आउट किया था और दूसरे मैच में Fazalhaq Farooqi ने उनका शिकार किया।
शफीक की हालत सूर्या से भी ज्यादा खराब
अब्दुल्ला शफीक की हालत टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव से भी ज्यादा खराब हो गई है। सूर्या जहां वनडे क्रिकेट में लगातार तीन मैचों में गोल्डन डक होकर पवेलियन लौटे थे, वहीं अब शफीक सूर्या से ज्यादा 4 बार टी20 में गोल्डन डक आउट हुए हैं।
कौन हैं अब्दुल्ला शफीक?
अब्दुल्ला शफीक पाकिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने हाल में हुए पाकिस्तान सुपर लीग में बल्ले से धमाल मचाया था। वह पाकिस्तान के लिए अब तक 12 टेस्ट की 23 पारियों में 992 रन बना चुके हैं। टेस्ट में उनका औसत 47.24 का है, जबकि वह एक मात्र वनडे में 2 रन बनाकर आउट हुए थे। 5 टी20 में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 41 रन बनाए हैं। जो एक ही मैच में आए थे, बाकी चार मैचों में यह खिलाड़ी बिना खाता खोले पहली ही बॉल पर आउट हुआ।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा डक आउट होने वाले खिलाड़ी
केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड)- 12
रेजिस चकबवा (जिब्वाव्वे), 11
सौम्य सरकार (बांग्लादेश) , 11
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) 11
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) 10
सभी फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा बार डक आउट होने वाले खिलाड़ी
29, शाहिद अफरीदी (1996-2015)
28, वसीम अकरम (1984-2003)
22, यूनिस खान (2000-2015)
20, इंजमाम उल हक (1991-2007)
10, मोहम्मद हफीज (2003-2019)
ODI में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने बल्लेबाज
सनथ जयसूर्या-34
शाहिद अफरीदी-30
वसीम अकरम-28
डीपीएमडी जयवर्धने-28
लसिथ मलिंगा-26
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines