---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AFG vs PAK: Mankading पर फिर छिड़ी बहस, फजलहक फारूकी ने शादाब खान को बनाया शिकार, देखें वीडियो

AFG vs PAK 2nd ODI Fazalhaq Farooqi Mankading Shadab Khan: क्रिकेट में मांकडिंग एक ऐसा पहलू है, जिसे जब भी आजमाया जाता है, इस पर बहस छिड़ जाती है। हालांकि क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी ने मांकड़िंग को सही करार दे दिया है, लेकिन ‘खेल भावना’ की बात इस पर हमेशा हावी रही है। एक […]

---विज्ञापन---

AFG vs PAK 2nd ODI Fazalhaq Farooqi Mankading Shadab Khan: क्रिकेट में मांकडिंग एक ऐसा पहलू है, जिसे जब भी आजमाया जाता है, इस पर बहस छिड़ जाती है। हालांकि क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी ने मांकड़िंग को सही करार दे दिया है, लेकिन ‘खेल भावना’ की बात इस पर हमेशा हावी रही है। एक ऐसा ही नजारा गुरुवार को अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच हंबनटोटा में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में सामने आया।

फारूकी ने आखिरी ओवर में शादाब को किया आउट 

हुआ यूं कि 301 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम जैसे-तैसे इस मैच को जीतने की जद्दोजहद में थी। 47वें ओवर में इफ्तिखार अहमद के आउट होने के बाद ये संकट और बढ़ गया। अब पाकिस्तान के लिए गेंद और रनों का फासला बढ़ता जा रहा था, लेकिन आठवें नंबर पर उतरे शादाब खान हार मानने के मूड में नहीं थे। उन्होंने 49वें ओवर की आखिरी दो गेंदों में चौका और एक छक्का जड़कर इस दूरी को कम कर दिया। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 6 गेंदों में 11 रन की दरकार थी।

---विज्ञापन---

बिना देर किए बिखेर डालीं गिल्लियां 

लगने लगा कि शादाब ये मैच जिता ले जाएंगे। वे भी थोड़ा जल्दी में थे। इतने में अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी आखिरी ओवर की पहली गेंद डालने आए तो उन्होंने शादाब को क्रीज छोड़ता देख लिया। ऐसा देखते ही फारूकी को मांकडिंग से रनआउट करने का मौका मिल गया। उन्होंने शादाब के बाहर निकलते ही तुरंत गिल्लियां बिखेर दीं। हालांकि शादाब भी बिना देर किए पवेलियन लौट गए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

थर्ड अंपायर ने दिया आउट 

थर्ड अंपायर ने रिव्यू देखा तो पता चला कि शादाब नॉन स्ट्राइकर एंड की क्रीज से आगे थे। ऐसे में उन्हें आउट करार दे दिया गया। बड़े विकेट को आउट कर अफगानिस्तान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन उनकी ये खुशी ज्यादा देर नहीं टिक पाई क्योंकि नसीम शाह ने हारिस रऊफ के साथ मिलकर पाकिस्तान को एक विकेट से शानदार जीत दिला दी।पाकिस्तान भले ही मैच जीत गया हो, लेकिन शानदार बल्लेबाजी करने वाले शादाब को मांकडिंग करने पर एक बार फिर ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ चर्चा में आ गया है। जहां एक ओर फैंस फजलहक फारूकी को ठीक बता रहे हैं तो दूसरी ओर क्रिकेट के गलियारों में एक बार खेल भावना की चर्चा होने लगी है।

First published on: Aug 25, 2023 12:15 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola