AFG vs PAK 2nd ODI Babar Azam Angry: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के हंबनटोटा में खेला गया दूसरा वनडे मैच बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान ने इस मैच में आखिरी ओवर में 1 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले मैच में खूब ड्रामा हुआ। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे शादाब खान को अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर मांकडिंग से रनआउट कर दिया।
इसे देख पाकिस्तान के खिलाड़ी निराश हो गए। हालांकि इसके बाद जब नसीम शाह ने पांचवीं गेंद पर चौका मारकर शानदार जीत दिलाई तो नसीम समेत पाकिस्तान का पूरा खेमा अपनी भावनाएं काबू नहीं कर पाया। नसीम ने जहां ग्लव्स और बल्ला फेंककर जश्न मनाया, तो वहीं ड्रेसिंग रूम के बाहर बैठे खिलाड़ी भी एग्रेशन के साथ रिएक्ट करते नजर आए।
गुस्से में नजर आए बाबर आजम
इधर, इस जीत के बाद बाबर आजम गुस्से में नजर आए। बाबर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाबर जब ड्रेसिंग रूम से उतरे तो उनके चेहरे पर गुस्से के भाव थे। वह नसीम शाह समेत साथी खिलाड़ियों से कुछ बात कहते नजर आए।
https://twitter.com/SharyOfficial/status/1694795562124460212?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1694795562124460212%7Ctwgr%5E7dda9937aead50396ac28b67e827374b5aeea0e1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fcricket%2Fbabar-azam-in-never-seen-before-angry-avatar-after-pakistans-thrilling-last-ball-win-over-afghanistan-watch-4327976
मोहम्मद नबी को रोका
जबकि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से जल्दी-जल्दी में हाथ मिलाए। बाबर की भौंहे तनी हुई थीं। संभवतया वह शादाब खान को मांकड किए जाने से खासे नाराज थे। वहीं जब हाथ मिलाने के दौरान उनके पास मोहम्मद नबी आए तो बाबर ने उन्हें रोक लिया। वे मोहम्मद रिजवान और नसीम शाह को उन्हें मिलाते हुए कुछ कहते नजर आए।
बाबर को देख क्रिकेटप्रेमी दंग
बाबर के इस अवतार को देख क्रिकेटप्रेमी दंग हैं। दरअसल, बाबर आजम मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बेहद कम मौकों पर उन्हें गुस्सा या नाराज होते देखा गया है, लेकिन दूसरे वनडे के बाद उन्होंने जिस तरह से रिएक्ट किया, वो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines