AFG vs PAK 1st T20: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन दुबई के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर किया जाएगा। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा। इसे भारत में भी आसानी से देखा जा सकता है।
अफगानिस्तान की टीम का नेतृत्व राशिद खान करेंगे। जिन्हें मोहम्मद नबी की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। नबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं पाकिस्तान टीम की कमान शादाब खान संभालेंगे। टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
Afghanistan vs Pakistan Head to Head: जानें कौन किसपर भारी?
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला साल 2013 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 3 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं।तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है।पहला मैच पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीता था। दूसरे मैच में टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी।आखिरी बार दोनों टीमें एशिया कप में आमने सामने थी। इस मैच को पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीता था।
AFG vs PAK Live Streaming: भारत में कैसे देखें लाइव?
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा। जिन यूजर्स के पास फैनकोड एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लु्त्फ अपने मोबाइल फोन पर उठा सकते हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया की करारी हार के बाद विराट कोहली पर भड़के मोहम्मद कैफ
दोनों टीमों के स्कवॉड
अफगानिस्तान की टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, सेदिकुल्ला अटल, नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक।
पाकिस्तान की टीम: शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, एहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सैम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, जमान खान।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines