AFG vs NED: अफगानिस्तान की जीत पर झूमे इरफान पठान, अफगान बल्लेबाजों के लिए किया खास पोस्ट; Watch Video

Irfan Pathan Reaction Afghanistan Win: इरफान पठान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की जीत के बाद डांस करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

AFG vs NED Irfan Pathan Dance Again After Afghanistan Beats Netherland And Pakistan Slips in points Table

AFG vs NED Irfan Pathan Dance Again After Afghanistan Beats Netherland And Pakistan Slips in points Table (Image Credit- Twitter)

Irfan Pathan Reaction Afghanistan Win: अफगानिस्तान की टीम का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन जारी है। टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीतकर कुल चार जीत दर्ज कर ली हैं। इस जीत के साथ अफगान टीम के कुल 8 अंक हो गए हैं। खास बात यह है कि अफगानिस्तान की टीम पाइंट्स टेबल में पाकिस्तान से ऊपर आ गई है। साथ ही अफगानिस्तान अब न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के भी बराबर आ गई है। टीम की इस जीत के बाद एक बार फिर इरफान पठान थिरके और उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया।

विज्ञापन

फिर थिरके पठान

इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद मैदान पर डांस किया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत पर इरफान स्टूडियो में शो के दौरान नाचते दिखे थे। अब एक बार जब अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया और पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को पछाड़ा, तो वह फिर से नाचे हैं। लेकिन इस बार वह ना ही ग्राउंड पर थे और ना ही स्टूडियो में। हालांकि, इस बार पठान ने डांस स्टेप के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और अफगानिस्तान टीम के लिए एक्स पर खास पोस्ट शेयर किया। वहीं इंस्टाग्राम पर उन्होंने डांस वीडियो भी शेयर किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इरफान का खास पोस्ट

इस पोस्ट में इरफान पठान ने लिखा कि,’इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके बाद ध्यान उनकी गेंदबाजी से बल्लेबाजी की तरफ चला गया है। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।’ आपको बता दें कि अफगानिस्तान की टीम ने पहले अपने स्पिनर्स राशिद खान, मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ियों की वजह से पहचान बनाई थी। इस वर्ल्ड कप में टीम के बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, इब्राहिम जादरान और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं। उसी का जिक्र इरफान ने किया।

विज्ञापन

अफगानिस्तान के सामने सेमीफाइनल का सपना

अफगानिस्तान की टीम को अभी अगले दो मैच जो खेलने हैं वह बेहद कठिन होने वाले हैं। इसमें पहला मुकबला उसे 7 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। वहीं 10 नवंबर को अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। टीम अभी तक 7 में से चार मैच जीत चुकी है। अगर एक मैच में भी आगे अफगान टीम ने उलटफेर कर दिया तो उनका सेमीफाइनल का सपना भी शायद पूरा हो सकता है। अगर दोनों मैच वह जीते तो पूरी तरह यह सपना सच हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ